फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vehicles will not ply on Paharpur, Polytechnic and Sadar Hospital routes.

Azamgarh News: पहाड़पुर, पॉलिटेक्निक और सदर अस्पताल मार्ग पर नहीं चलेंगे वाहन

Wed, 24 Dec 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will not ply on Paharpur, Polytechnic and Sadar Hospital routes.
- 28 दिसंबर तक शाम चार बजे से रात 12 बजे तक लागू रहेगी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

- आजमगढ़ महोत्सव शुरू, शहर में रूट डायवर्जन लागू

संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। आजमगढ़ महोत्सव आज से शुरू हो गया। सुचारू यातायात के लिए 28 दिसंबर तक रूट डायवर्जन लागू किया गया है। 28 दिसंबर तक शाम चार बजे से रात 12 बजे तक पहाड़पुर, पॉलिटेक्निक और सदर अस्पताल मार्ग पर वाहन नहीं चलेंगे।

ट्रैफिक एसपी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि डायवर्जन के तहत पहाड़पुर तिराहे से जिला अस्पताल की ओर जाने वाले सभी तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन पाण्डेय बाजार होते हुए करतालपुर मार्ग से सदर अस्पताल या फिर भंवरनाथ चौराहा की ओर जा सकेंगे। वहीं, सदर अस्पताल से पॉलिटेक्निक या पहाड़पुर की ओर आने वाले वाहनों को भी इसी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा। इसके अलावा हर्रा की चुंगी से पॉलिटेक्निक होते हुए पहाड़पुर की ओर आने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी। इन वाहनों के लिए टेढ़िया मस्जिद मार्ग को वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। बिलरिया की चुंगी से पॉलिटेक्निक के पीछे वाले गेट की ओर किसी भी तीन या चार पहिया वाहन का प्रवेश नहीं होगा, इसके लिए सदर–कोट चौराहा मार्ग से आवागमन कराया जाएगा। हरिऔध तिराहे से भी पॉलिटेक्निक के पीछे वाले गेट की ओर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। एसपी यातायात विवेक त्रिपाठी ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, ताकि महोत्सव के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed