{"_id":"679a78f9be2bc4414e03cae4","slug":"vehicles-going-to-prayagraj-were-stopped-at-the-district-borders-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-126852-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जिले की सीमाओं पर रोके गए प्रयागराज जाने वाले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जिले की सीमाओं पर रोके गए प्रयागराज जाने वाले वाहन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर उमड़ी भीड़ के बीच मंगलवार की रात हुए हादसे में कई लोगों की मौत होने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। बुधवार को सुबह रानी की सराय चेकपोस्ट पर आजमगढ़ से प्रयागराज जाने वाली रोडवेज की बसों को रोक दिया गया। प्रयागराज जाने वाली बसें रोडवेज परिसर में खड़ी रहीं। गोरखपुर जाने के लिए बसें नहीं मिलने से यात्री परेशान रहे। उन्हें घंटों बस के इंतजार में रोडवेज परिसर में ही बैठना पड़ा।
प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया। इसके साथ ही जिले से प्रयागराज के लिए जाने वाले रोडवेज सहित अन्य वाहनों को जिले की सीमाओं पर ही रोककर वापस लौटा दिया गया। उधर, रानी की सराय शंकरपुर चेकपोस्ट पर प्रयागराज जाने वाले वाहनों को रोका गया। रोडवेज परिसर में प्रयागराज जाने वाली दो से तीन बसें खड़ी मिलीं, वहीं कई यात्री ऐसे मिले जिन्हें प्रयागराज जाना था, लेकिन बसें न मिलने के कारण वे घंटों इंतजार करते रहे। सबसे ज्यादा परेशानी प्रयागराज से जनपद के रास्ते गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को हुई। कोई भी बस नहीं होने के कारण उन्हें रोडवेज परिसर में काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। रोडवेज का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी उन्हें इस बारे में सही जानकारी नहीं दे पा रहा था। इसके चलते परेशान रहे। अगर किसी बस के जाने की सूचना मिल रही थी तो लोग अपना सामान उठाकर उधर ही दौड़ने लग जाते थे। उधर, रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं थी, लेकिन स्टेशन पर भीड़ ज्यादा थी। जिसे देखते हुए स्टेशन पर फायर ब्रिगेड तैनात की गई थी। पुलिस के जवान स्टेशन परिसर में गश्त करते नजर आए। उधर, एक तरफ रोडवेज परिसर में यात्री गंतव्य को जाने के लिए परेशान थे, वहीं अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। उनका कहना था कि उन्हें कोई आदेश नहीं मिला है। कुछ स्थानों पर बसों को रोका गया है तो हमने परिचालकों से यात्रियों के टिकट का पैसा वापस करा दिया है।