फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vehicles for election work started falling short in the district

जिले में कम पड़ने लगे निर्वाचन कार्य के लिए वाहन

Sun, 23 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vehicles for election work started falling short in the district
आजमगढ़। विधानसभा चुनाव कोविड काल में होने की वजह से बीते चुनाव से इस बार अधिक वाहनों की जरूरत पड़ रही है। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि कोविड को देखते हुए एक बड़ी बस में पांच बूथों के मतदान अधिकारी व सुरक्षा कर्मियों को बैठा कर बूथ पर पहुंचाया जाएगा। इससे साफ है कि एक बड़ी बस पर अधिकतम 35 मतदान अधिकारी व सुरक्षा कर्मियों को बैठाया जाएगा। ताकि कोविड-19 का पालन किया जा सके।
विज्ञापन

जिले की दस विधानसभाओं में कुल 2,345 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों तक कर्मचारियों व ईवीएम और वीवीपैट पहुंचाने के लिए 1050 बसों की आवश्यकता है। जबकि जिले में कुल मिलाकर 504 बसें ही उपलब्ध हैं। अब इतनी बसें जुटाना परिवहन विभाग के लिए चुनौती बना है। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। वाहनों को जुटाया जा रहा है। वाहनस्वामियों को फिटनेस कराने के लिए नोटिस भी जारी की जा रही है। बताया कि वैकल्पिक के तौर पर 546 छोटे ट्रकों के अधिग्रहण किया जा रहा है। जिससे कोई समस्याएं न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed