फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vehicle returning from funeral crashes, one dead - three injured

अंतिम संस्कार से लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत-तीन घायल

Tue, 09 Nov 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Vehicle returning from funeral crashes, one dead - three injured
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के काशीपुर बछवल गांव से एक परिवार वृद्ध की मौत होने पर शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए गाजीपुर गया था। वापस लौटते समय गाजीपुर जिले के जलालाबाद के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई तो वहीं तीन अन्य घायल हो गए। मेंहनगर के काशीपुर बछवल गांव निवासी 70 वर्षीय पल्टू पांडेय पुत्र महावीर की रविवार की रात मौत हो गई थी। परिजन सोमवार को अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर प्राइवेट जीव ने गाजीपुर जिला स्थित श्मशान घाट गए थे। जीप पर परिवार के लोगों के साथ ही गांव के कुछ लोग सवार थे। अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग जीप से ही वापस लौट रहे थे कि इसी दौरान गाजीपुर जिले के जलालाबाद दुल्लहपुर के पास जीप अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में मृतक के परिवार के 45 वर्षीय राम प्रवेश पांडेय पुत्र बेचन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 60 वर्षीय रमेश यादव, 55 वर्षीय नंनू गोंड व 65 वर्षीय रामअवतार पांडेय गंभीररुप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही गांव व परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed