फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vehicle owners' papers, uploaded on portal

गाड़ी मालिकों के कागज डिजिटल पोर्टल पर होंगे अपलोड

Mon, 13 Sep 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Vehicle owners' papers, uploaded on portal
सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में वाहनों की फाइलें खोजने के लिए आलमारी और बाबुओं के सामने धक्के खाने का दौर जल्द खत्म होगा। जल्द ही महज एक क्लिक पर हर गाड़ी मालिक का ब्योरा कंप्यूटर के जरिए उपलब्ध हो जाएगा। इसके तहत सभी गाड़ी मालिकों के कागजात डिजिटलाइज कर पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में एक के ऊपर एक फाइलें रखी गई हैं। कुछ फाइलें तो कबाड़ की स्थिति में पहुंच गई है। ऐसे में जब कोई जरूरत पड़ती है तो फाइलों का बंडल खंगालना पड़ता है, जिससे काफी समस्याएं भी आती है। इस समस्या को देखते हुए फाइलों को डिजिटाइज करने का प्रस्ताव साल 2018 में बना था। मगर शासन की मंजूरी के इंतजार में मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इसके बाद कोरोना संक्रमण काल शुरू हो गया। जिससे पूरी प्रक्रिया ही ठप हो गई। अब शासन ने दोबारा इसका संज्ञान लिया है। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र यादव ने बताया कि कुछ साल पूर्व शासन का निर्देश था कि फाइलों को डिजिटल किया जाए। बाद में सब कुछ शांत हो गया। अब शासन को जो आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed