{"_id":"67b8c8576d6f7b5edc048064","slug":"vehicle-hits-scooter-couple-dies-3-children-injured-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-127861-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दंपती की मौत, 3 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दंपती की मौत, 3 बच्चे घायल
विज्ञापन
पवई (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव के पास शुक्रवार को चार पहिया वाहन ने स्कूटी से तीन बच्चों संग जा रहे दंपती को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहा पति 10 फुट दूर तक उछलकर कटीले तार पर गिर गया। इस हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का उपचार अभी चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, अंबेडकर नगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के रुदौली अदाईपुर गांव निवासी मोहम्मद रफीक (48) पत्नी हसीना (46) व तीन बच्चे आयशा (10), आरजू (12) व जैनब (5) के साथ स्कूटी से ससुराल सरायमीर थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबरी जा रहे थे। अभी वह पवई थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे स्कूटी चला रहे मोहम्मद रफीक 10 फीट दूर जाकर कटीले तार पर गिर गए। इससे उनकी मौत हुई। वहीं, सड़क की पटरी पर गिरी पत्नी हसीना की भी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस पहुंची तब तक मोहम्मद रफीक का शव कंटीले तार पर ही लटकता रहा। पुलिस ने शव को तार से उतरवाया इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने घायल हुए आयशा (10), आरजू (12) व जैनब (5) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई में भर्ती कराया गया है। मोहम्मद रफीक घर पर रहकर सिलाई का काम करता था। मृतक के पास दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक साथ दो लोगों की हुई मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
एक के बाद एक हो रही घटना
मोहम्मद रफीक के भाई मोहम्मद सिद्दीक ने बताया कि उसके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभी शब ए बरात के दिन उसके घर में आग लग गई थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को घर में चोरी भी हो गई और शुक्रवार को इतनी बड़ी दुर्घटना हो गई जिसे सह पाना मुश्किल हो रहा है।
-- -- -- -- -
सड़क दुर्घटना में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के खरगपुर गोसाई की बाजार पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की दोपहर एक सड़क दुर्घटना हुई। चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक फाइनेंस कंपनी के क्रेडिट एरिया मैनेजर की मौत हो गई। वह गया बिहार के सुरहरी गांव का रहने वाला था।
गया जिले के सुरहरी गांव निवासी संतोष कुमार सिंह (32) एक फाइनेंस कंपनी में एरिया क्रेडिट मैनेजर के पद पर पिंडरा वाराणसी में कार्यरत थे। वह लगभग दो महीने पहले ही कंपनी में शामिल हुए थे। बृहस्पतिवार की दोपहर आजमगढ़ से वाराणसी की ओर बाइक से जा रहे थे। वह जैसे ही गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मई खरगपुर गोसाई की बाजार पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार कार ने धक्का मार दिया। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई गौतम कुमार सिंह ने गंभीरपुर थाने में वाहन के खिलाफ तहरीर दी है। मृतक एक पुत्र का पिता था। इस हादसे में मृतक के पत्नी चांदनी का रो-रोकर बुरा हाल है।