फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vegetable seller old woman was murdered to hide the secret of illicit relations

अवैध संबंधों का राज छुपाने को हुई थी सब्जी विक्रेता वृद्धा की हत्या

Fri, 06 Aug 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Vegetable seller old woman was murdered to hide the secret of illicit relations
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर बाजार में एक अगस्त को हुई वृद्ध महिला की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को राजफाश कर दिया। उसकी हत्या अवैध संबंधों का राज छुपाने के लिए उसके बाजार में रहने वाली एक महिला ने ही अपने साथियों के साथ मिल की थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके साथ फरार हैं।
विज्ञापन

मुबारकपुर के अमरौला देह बनकट गांव निवासिनी धानमती देवी (75) पुरुषोत्तमपुर बाजार में एक दुकान लेकर सब्जी बेचने का काम करती थी। एक अगस्त को दिन में दो बजे से वो लापता हो गई और दो अगस्त को उसकी लाश दुकान के पीछे धान के खेत में बोरे में मिली थी। सीसी टीवी फुटेज के माध्यम से शुक्रवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक महिला केे गिरफ्तार कर लिया। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया बाजार में दुकान चलाने वाली एक महिला ने अपने दो साथियों शमीम व पाढू निवासी देवापार थाना कोतवाली जीयनपुर के साथ मिल कर की थी। पूछताछ में महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद उसका शमीम व पाढ़ू से अवैध संबंध था इस बात को मृतका जान गई थी और जगह-जगह कहने लगी थी। इससे उसकी बदनामी हो रही थी। इसी के चलते साथियों की मदद से उसकी हत्या कर शव को धान के खेत में फेंक दिया गया। आशा की गिरफ्तारी उसके पुरुषोत्तमपुर बाजार स्थित दुकान से ही पुलिस ने कर लिया। उसके पास से मृतका के कुछ जेवरात भी बरामद हुए है। एसपी ने बताया कि फरार साथियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed