{"_id":"604518918ebc3e59220c5799","slug":"vechile-hit-auto-one-dead-18-injured-azamgarh-news-vns5786607188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरातियों से भरी आटो में चार पहिया ने मारी टक्कर, एक की मौत 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरातियों से भरी आटो में चार पहिया ने मारी टक्कर, एक की मौत 14 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कोटा बुजुर्ग गांव के पास रविवार को दिन में एक चार पहिया ने राहगीर को अपनी चपेट में लेने के बाद बारातियों से भरी आटो में टक्कर मार दिया। जिससे राहगीर तो गंभीररुप से घायल हुआ ही वहीं आटो भी सड़क किनारे स्थित दीवार से जा टकराई। जिससे उसमें सवार दर्जन भर से अधिक बाराती भी गंभीररुप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को सीएचसी टीकारगाढ़ ले जाया गया जहां राहगीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तो वहीं आटो सवार बारातियों की हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिस पर सभी घायल जौनपुर अस्पताल भेज दिए गए।
बरदह थाना क्षेत्र के बरदह गांव निवासी लाल सरोज पुत्र बड़कु सरोज की रविवार को शादी थी। बारात देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पल्हना धाम जा रही थी। इसी बारात में में शामिल होने के लिए दर्जन भर से अधिक महिला, पुरूष व बच्चे एक आटो में सवार होकर पल्हना धाम जा रहे थे। अभी आटो देवगांव कोतवाली अंतर्गत मसीरपुर-तरवां मार्ग कोटा बुजुर्ग गांव के पास ही पहुंची थी कि एक चार पहिया वाहन ने पहले राहगीर 50 वर्षीय इजहार पुत्र नन्हकु निवासी कोटा बुजुर्ग को धक्का मारते हुए बारातियों से भरी आटो को टक्कर मार दिया। चार पहिया से टकराने के बाद आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दीवार से टकरा गई। जिससे आटो में सवार 6 वर्षीय अजय, 25 वर्षीया नीलम, 35 वर्षीय कलावती, 28 वर्षीय सुनील, 8 वर्षीय रानी, 6 वर्षीय मुन्नी, 3 वर्षीय शिल्पा, 30 वर्षीय त्रिलोचन, 38 वर्षीया कमला, 25 वर्षीय विमलेश, 35 वर्षीया सुधा, 11वर्षीया प्रीती, 40 वर्षीया कुसुम व 58 वर्षीया शकुंतला घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद इजहार को मृत घोषित कर दिया वहीं अन्य सभी घायल बरातियों को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिससे उन्हें जौनपुर अस्पताल भेज दिया गया। हादसे से बारातियों व घरातियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विवाह की रस्म अदा हुई और फिर सभी घायलों के इलाज में जुट गए। वहीं मृतक इजहार के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- मनोज गोंड