{"_id":"616db083f203ed496a7341d8","slug":"varanasi-zone-s-interest-competition-start-azamgarh-news-vns617934377","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी जोन की अंतरजनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी जोन की अंतरजनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जोन के अंतरजनपदीय जूडो, ताइक्वाडो, वुशे, जिम्नास्टिक्स, कराटे, पिनाक एवं सिलाट प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार ने किया। पुलिस लाइन में आयोजित इस प्रतियोगिता में सात जनपदों के 108 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
जिलाधिकारी राजेश कुमार ने प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ी खेल की भावना से ही खेलें। जीत व हार तो अलग चीज होती है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करें। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि जोन स्तरीय इस प्रतियोगिता के सभी जिलों की टीमों को प्रतिभाग करना था लेकिन वाराणसी, मिर्जापुर व सोनभद्र की टीमें किन्हीं कारणों से प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर पा रही हैं। सात जनपदों के 105 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे है। मंगलवार की शाम प्रतियोगिता का समापन होगा तभी किस खेल में किस जिले के खिलाड़ी विजेता रहे, इसकी जानकारी हो सकेगी। उद्घाटन अवसर पर एसपी सिटी पंकज पांडेय, एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, एसपी यातायात सुधीर जायसवाल, सीओ सदर अभिजित आर शंकर, पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।