फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Varanasi Zone's Interest Competition Start

वाराणसी जोन की अंतरजनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Mon, 18 Oct 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Zone's Interest Competition Start
वाराणसी जोन के अंतरजनपदीय जूडो, ताइक्वाडो, वुशे, जिम्नास्टिक्स, कराटे, पिनाक एवं सिलाट प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार ने किया। पुलिस लाइन में आयोजित इस प्रतियोगिता में सात जनपदों के 108 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ी खेल की भावना से ही खेलें। जीत व हार तो अलग चीज होती है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करें। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि जोन स्तरीय इस प्रतियोगिता के सभी जिलों की टीमों को प्रतिभाग करना था लेकिन वाराणसी, मिर्जापुर व सोनभद्र की टीमें किन्हीं कारणों से प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर पा रही हैं। सात जनपदों के 105 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे है। मंगलवार की शाम प्रतियोगिता का समापन होगा तभी किस खेल में किस जिले के खिलाड़ी विजेता रहे, इसकी जानकारी हो सकेगी। उद्घाटन अवसर पर एसपी सिटी पंकज पांडेय, एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, एसपी यातायात सुधीर जायसवाल, सीओ सदर अभिजित आर शंकर, पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed