{"_id":"5d9e17018ebc3e013d652e65","slug":"varanasi-mirzapur-basti-ayodhya-lucknow-became-winners-in-handball-championship-azamgarh-news-vns4881114176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी, बस्ती और मिर्जापुर बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी, बस्ती और मिर्जापुर बना विजेता
विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय पुरूश हैंडबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन पर खिल?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर सुखदेव पहलवान स्टेडियम में राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष हैण्डबाल प्रतियोगिता का डीएम नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया गया। प्रत्येक खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। राज्य स्तरीय सीनियर पुरूष हैंडबाल प्रतियोगिता 12 अक्टूबर 2019 तक चलेगी।
प्रतियोगिता में कुल 14 मंडल सहारनपुर, आगरा, मुरादाबाद, झांसी, अलीगढ़, मेरठ, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, गोरखपुर, बस्ती तथा आजमगढ़ से एक-एक टीमें भाग ले रही हैं। बुधवार को अयोध्या ने सहारनपुर को 29-13, लखनऊ ने अलीगढ़ को 11-05, वाराणसी ने मेरठ को 18-11, बस्ती ने आगरा को 21-15 और मिर्जापुर ने प्रयागराज को 15-04 से हराया। डीएम ने कहा कि खिलाड़ी के अन्दर जो कला है, वह खेल के समय उसकी प्रतिभा को निखारती है। ब्रम्हाण्ड में सभी कण परस्पर रूप से गतिशील रहते हैं, तथा वे एक दिशा में गतिमान रहते है। इसी प्रकार जब खिलाड़ी एक टीम के रूप में खेलते हैं तो टीम के खिलाड़ियों में एक समन्वय होना चाहिए, यदि कहीं से इस समन्वय या लय में कमी आती है तो वह टीम विजेता नहीं हो सकती है। समन्वय बनाकर सहजता से खेल खेलना चाहिए।
इस मौके पर हैण्डबाल रेफरी बोर्ड के चेयरमैन (कॉमन वेल्थ 1991 के सिल्वर मेडलिस्ट) संजय राय, उप निदेशक खेल मुद्रिका पाठक, जिला जिम्नास्टिक संघ के सचिव मंगल प्रसाद, जिला कबड्डी संघ के सचिव प्रेम कुमार राय, जिला बास्केटबाल संघ के सचिव नवल कुमार, प्रतियोगिता के निर्णायक बृजेश कुमार, विमलेश ध्रुव, दीवाकर मणि, संजय श्रीवास्तव, अमरजीत, रामकुमार, पंकज यादव, दीपक शर्मा, माया प्रसाद राय, भूपेन्द्र वीर सिंह, तरुण कुमार, कुमारी आशा, शैलेश यादव, रीमा यादव, जावेद अख्तर, अनुपम प्रजापति तथा संतोष सिंह उपस्थित रहे।