फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vanvasi Kalyan Samiti celebrated Veer Birsa Munda's birthday

वनवासी कल्याण समिति ने मनाया वीर बिरसा मुंडा का जन्मदिन

Mon, 16 Nov 2020 06:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Vanvasi Kalyan Samiti celebrated Veer Birsa Munda's birthday
ठेकमा। बिरसा मुंडा जयंती पर रविवार को वीर बिरसा मुंडा मानव संसाधन केंद्र सराय मोहन में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरीराम वनवासी अध्यक्ष उप्र आदिवासी, वनवासी कल्याण समिति ने कहा कि अंग्रेजों के समय हमारे महापुरुष वीर बिरसा मुंडा ने कितनी यातनाएं सही और बनवासी लोगों के बीच जाकर उनको अपने देश के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से कहा कि संगठित बनो शिक्षित बनो। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी पीसी राम राम ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि भारतीय समाज के लिए खास करके बनवासी के उत्थान के लिए उनका योगदान हमेशा याद रहेगा। उनके जीवन चरित्र से हमें सीख मिलती है कि हमें समाज के लिए अच्छा कार्य कर सकें। आज वनवासी समाज के लोग समाज के मुख्यधारा से जुड़ कर चलना चाह रहे हैं। हमें उनको आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। वनवासी समाज के बच्चों ने अपने महापुरुषों की याद में बनाए गए गीत को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राजेश शुक्ला, विनोद यादव, चंदन प्रजापति, राजकुमार, रमेश राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed