{"_id":"662ac372c7d06724de04a227","slug":"use-vote-like-gunshot-akash-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-114577-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक की गोली की तरह वोट का इस्तेमाल करें : आकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूक की गोली की तरह वोट का इस्तेमाल करें : आकाश
विज्ञापन
आजमगढ़/लालगंज। जब आप किसी सरकारी नौकरी का पेपर देते है और बाद में पेपर लीक हो जाता है तो क्या मन करता है। यही करता है न कि जिसने पेपर लीक किया उसको जमीन से भी खोज निकालेंगे। इससे बचने के लिए बाबा साहेब ने जो वोट की ताकत दी है उसको बंदूक की गोली की तरह इन पर कर सकते हैं। उक्त बातें बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने बृहस्पतिवार को लालगंज लोकसभा क्षेत्र के मई खरगपुर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि बसपा एक मिशन है। आम जनता के हित को लेकर लड़ने वाली पार्टी है। पार्टी मुखिया मायावती की नीतियां सभी जानते हैं। उनके शासन काल को भी लोगों ने देखा है। आज सबसे बुरा हाल युवाओं का है। मां-बाप काफी पैसा खर्च कर हमें पढ़ाते हैं। इसके बाद हमारी जिम्मेदारी होती है कि हम भी कमा कर मां-बाप व परिवार की देखभाल करें। लेकिन आज ऐसा हो नहीं है।
आज युवा बेरोजगार होकर घूमने को मजबूर है। ऐसा करने वालों को अब सबक सिखाने का वक्त आ गया है। आज भी 30 लाख पद बैकलॉग के रिक्त पड़े है। उन्होंने कहा कि रोजगार से ध्यान भटकाने के लिए सरकार 80 करोड़ जनता को मुफ्त का राशन दे रही है। आंकड़े गिनाते हुए कहा कि साल में 12 हजार का मुफ्त राशन देते हैं तो यदि देश के युवा नौकरी करते तो 30 हजार रुपये मिलते।
विज्ञापन
आगे कहा की बसपा युवाओं के शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार की बात करती है तो अन्य दलों को चुभती है। जिले में बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक व बसपा मुखिया के भतीजे आकाश आनंद की यह पहली चुनावी जनसभा थी। लालगंज लोकसभा क्षेत्र के मई खरगपुर में जनसभा आयोजित हुई। पार्टी ने लालगंज सीट से डॉ. इंदू चौधरी को मैदान में उतारा है। 2019 में भी इस सीट पर बसपा का कब्जा था और संगीता आजाद सांसद चुनी गई थी जो वर्तमान में भाजपा का दामन थाम चुकी है। वहीं सपा ने पूर्व सांद दरोग सरोज तो भाजपा ने पूर्व सांसद नीलम सोनकर को मैदान में उतारा है।