फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Use of Nota for the first time in the city body

पहली बार नगर निकाय में होगा नोटा का प्रयोग

Mon, 23 Oct 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Mon, 23 Oct 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Use of Nota for the first time in the city body
NOTA in PU Election - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।  निकाय चुनाव में पहली बार बैलेट पेपर में नोटा का भी विकल्प होगा ।  
विज्ञापन


 इसके लिए जिले को 17 जोन और 44 सेक्टरों में बांटा गया है। जिसमें तीन जोन 12 सेक्टर आजमगढ़ नगरपालिका, तीन जोन और 10 सेक्टर मुबारकपुर नगरपालिका में बनाए गए हैं। इसके साथ ही सभी नगर पंचायतों में एक जोन और दो सेक्टर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


एक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी सहित तीन मतदान अधिकारी तैनात होंगे। आयोग द्वारा द्वितीय मतदान अधिकारी के स्थान पर किसी महिला को तैनात करने का निर्देश दिया गया है। इस तरह जनपद में बने 364 बूथों पर 1456 कर्मचारियों की जरूरत होगी। वहीं 30 प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व में रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजर्व को मिलाकर कुल 1892 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। प्रशासन अपनी तैयारियों को लगभग पूरा कर चुका है, अब उसे आयोग द्वारा जारी की जाने वाली अधिसूचना का इंतजार है। लोगों का मानना है कि चुनाव आयोग संभवत: 27 अक्टूबर को अधिसूचना जारी कर सकता है।


जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय और नगरीय निकाय राकेश कुमार ने कहा कि एक इलेक्शन एप लांच किया गया है। जिसे मोबाइल पर अपलोड कर बूथ, बीएलओ, मतदाता, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed