{"_id":"6a46b65bbafff8c3bc056237","slug":"uptet-questions-in-math-child-development-and-general-studies-were-tough-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-152908-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीईटी : गणित, बाल विकास और सामान्य अध्ययन के सवाल रहे कठिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीटीईटी : गणित, बाल विकास और सामान्य अध्ययन के सवाल रहे कठिन
विज्ञापन
शिब्ली कालेज गेट पर लगी परीक्षार्थियाें की भीड़। संवाद
चक्रपानपुर। यूपीटीईटी-2026 की परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि गणित, बाल विकास और सामान्य अध्ययन के सवाल कठिन रहे।
पहली पाली में पंजीकृत 6,432 अभ्यर्थियों में से 907 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 5,542 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 890 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस तहर पहले दिन 1,797 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई। अधिकांश छात्रों ने प्रश्नपत्र को आसान से सामान्य स्तर का बताया। अभ्यर्थियों के अनुसार बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, गणित और एसएसटी के कुछ प्रश्नों ने थोड़ी चुनौती पेश की, जबकि अन्य विषय अपेक्षाकृत सरल रहे।
विज्ञापन
कई छात्रों का कहना था कि नियमित और व्यवस्थित तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रश्नपत्र काफी आसान था। समय के भीतर पूरा पेपर हल किया जा सकता था।
हालांकि, कुछ अभ्यर्थियों की राय इससे अलग भी रही। एक छात्र ने कहा कि प्रश्नपत्र का स्तर इतना सरल था कि बिना विशेष तैयारी के भी अभ्यर्थी पासिंग अंक तक पहुंच सकते हैं। उसके अनुसार परीक्षा का स्तर और बेहतर होना चाहिए था।
डीएम और एसएसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण यूपीटीईटी-2026 परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरे दिन सक्रिय रहा।