फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UPTET: Many more names have come to the fore in the case of trying to disturb the sanctity of the examination, may be revealed soon

यूपीटीईटी: परीक्षा की शुचिता भंग करने की कोशिश के मामले में कई और नाम सामने आए, जल्द हो सकता है खुलासा 

Mon, 31 Jan 2022 07:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 Jan 2022 07:39 PM IST
सार

जो नाम सामने आए हैं, उनमें कुछ विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ ही शिक्षा विभाग से जुड़े लोग बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
UPTET: Many more names have come to the fore in the case of trying to disturb the sanctity of the examination, may be revealed soon
UPTET 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की शुचिता भंग करने की कोशिश के मामले में आजमगढ़ पुलिस ने 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन अभी आठ अन्य फरार हैं। इनको पुलिस अब तक नहीं पकड़ सकी है। गिरोह के कुछ और लोगों के नाम भी सामने आए हैं। इसका खुलासा पुलिस जल्द कर सकती है।

विज्ञापन


शिक्षक पात्रता परीक्षा की शुचिता भंग करने की साजिश रची गई थी, लेकिन समय रहते पुलिस व सर्विलांस सेल को इसकी जानकारी हो गई थी। पुलिस ने 30 लोगों के इस गिरोह का पर्दाफाश कर दिया था। इनमें 22 को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन आठ अभी फरार हैं।
विज्ञापन


फरार लोगों में स्कूलों के प्रबंधक, शिक्षक व कर्मचारी शामिल हैं। इनको पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एसपी के निर्देश पर तीन टीम बनी है, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस प्रकरण की विवेचना सीओ लालगंज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचना में आधा दर्जन से अधिक और लोगों के नाम भी सामने आए हैं। इनका खुलासा पुलिस दो-चार दिनों में कर सकती है। जो नाम सामने आए हैं, उनमें कुछ विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ ही शिक्षा विभाग से जुड़े लोग बताए जा रहे हैं।

गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की चल रही तैयारी

एसपी अनुराग आर्य के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा की सुचिता भंग करने की कोशिश में गिरफ्तार व फरार लोगों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की तैयारी चल रही है। जल्द नकल माफिया के इस बड़े गिरोह को पंजीकृत कराते हुए नंबर भी रजिस्टर्ड करा दिया जाएगा। जांच के दायरे में डीआईओएस कार्यालय के अलावा कई विद्यालय व उनसे जुड़े लोग शामिल हैं। 
 

पुलिस की विवेचना जारी है, कई और नाम प्रकाश में आए हैं, जिन्हें विवेचना में शामिल कर जांच की जा रही है। फरार लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द खुलासा हो सकता है।  - अनुराग आर्य, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed