फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uproar over maternal death in Azamgarh, doctor accused of negligence

आजमगढ़ में प्रसूता की मौत पर हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Tue, 23 Jun 2020 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Uproar over maternal death in Azamgarh, doctor accused of negligence
मेंहनगर। जिगनी जयनगर बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसूता की आपरेशन के बाद अत्यधिक रक्तस्राव के चलते मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद परिजन व बाजारवासी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हो उठे और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना के तीन घंटे बाद मेंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे। वहीं महिला डॉक्टर अस्पताल छोड़ कर फरार हो गई थी।
विज्ञापन

जिगनी जयनगर निवासी 33 वर्षीया मोनिका पत्नी सिद्धनाथ की डिलेवरी होनी थी। पति मुंबई में रहता है। सोमवार को दिन में प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोग उसे बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे के टेढ़ा होने की बात कह आपरेशन से डिलेवरी कराने को कहा। डॉक्टर कहने पर परिजन आपरेशन के लिए तैयार हो गए। इसके बाद महिला डॉक्टर ने आपरेशन कर डिलेवरी करा दिया। बच्ची का जन्म हुआ जो पूरी तरह से स्वस्थ है लेकिन प्रसूता की अत्यधिक रक्तस्राव के चलते हालत बिगड़ने लगी। आरोप है कि डॉक्टर ने ध्यान नहीं दिया न ही कहीं रेफर ही किया। अपने स्तर से इंजेक्शन आदि देती रही। मंगलवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे प्रसूता ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन अस्पताल प्रशासन पर आक्रोशित हो उठे और मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया। बाजार के लोग भी परिजन के साथ खड़े हो गए और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना के तीन घंटे बाद मेंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो बाजारवासी एसडीएम मेंहनगम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। प्रसूता की मौत के बाद हो रहे हंगामे की बीच महिला डॉक्टर मौके से फरार हो गई। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल पर हंगामा चल रहा था और पुलिस परिजनों को मनाने में जुटी थी। वहीं परिजन डॉक्टर व अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed