फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Upload educational records, otherwise salary will stop

शैक्षणिक अभिलेख अपलोड करें, नहीं तो रुकेगा वेतन

Tue, 20 Jul 2021 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Upload educational records, otherwise salary will stop
आजमगढ़। शासन की प्राथमिकता में होने के बाद भी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत कर्मी अपने शैक्षणिक अभिलेख मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने में आनाकानी कर रहे हैं। ऐसा करने वाले कर्मियों को चिह्नित कर उनका वेतन रोका जाएगा। शिक्षकों की लापरवाही से महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद बेहद नाराज हैं। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्र भेजकर ऐसे कर्मियों के चिह्नि करने और उनका वेतन रोकने को कहा है। मानव संपदा पोर्टल शिक्षकों को खुद ही अपना दस्तावेज अपलोड करना है। तमाम शिक्षक व कर्मचारी इसे भरने से हिचक रहे हैं। विभाग उनके इस आचरण को संदेहास्पद मान रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल सिंह ने बताया कि सभी शिक्षकों को मानव संपदा पोर्टल पर अपना शैक्षणिक अभिलेख मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। यदि समय से डाटा अपलोड नहीं करेंगे तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed