{"_id":"5f6db5c9026b683b0c17ed69","slug":"up-old-man-and-child-collapsed-in-pit-after-wall-collapses","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी:दीवार गिरने से बुजुर्ग और गड्ढे में गिरकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी:दीवार गिरने से बुजुर्ग और गड्ढे में गिरकर बालक की मौत
Fri, 25 Sep 2020 02:48 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 25 Sep 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Dead body
- फोटो : पिक्साबे
आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गहुनी गांव में गुरुवार रात करीब दो बजे कच्ची दीवार पर रखी मड़ई गिरने से नीचे सो रहे बुजुर्ग की दबकर मौत हो गई। अहरौला थाना क्षेत्र के पूरा दुबे गांव के पास सिक्स लेन पर बने गड्ढे में गिरकर एक बालक की मौत हो गई। वह दो बहनों में अकेला था। गुरुवार शाम से गायब था। परिजन रातभर ढूंढ़ते रहे पता नहीं चसा। शुक्रवार सुबह गड्ढे के पास पड़ी चप्पल के जरिए जानकारी हुई।
विज्ञापन
मेंहनगर थाना क्षेत्र के गहुनी गांव में जगरूप (65) वर्ष पुत्र भज्जन राम रात को खाना खाकर मड़ई में सोए हुए थे।मड़ई मिट्टी की कच्ची दीवार पर रखी थी। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सीलन से दीवार रात दो बजे भरभराकर गिर गई। इसकी नीचे दबकर जगरूप की मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं, अहरौला थाना क्षेत्र के पूरा दुबे गांव निवासी आदित्य (11) पुत्र बृजेश गुरुवार दोपहर घर से मवेशी चराने के लिए निकला था। शाम को घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह से उसकी फिर से तलाश शुरू की गई।
पुरा दुबे से होकर गुजर रह सिक्सलेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे जेसीबी के काफी गहरे गड्ढे हो गए हैं। इनमें बारिश का पानी भर गया है। इन गड्ढों के किनारे परिजनों और ग्रामीणों ने आदित्य की चपल्ल पड़ी देखी। इसके बाद पानी में उसकी तलाश की गई तो गड्ढे में उसकी लाश मिला। आदित्य दो बहनों में अकेला था। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।