फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Nikay Chunav 2023 CM Yogi smiled at Nirhuas Bulldozer Baba song in Azamgarh

UP Nikay Chunav: आजमगढ़ में निरहुआ के 'बुलडोजर बाबा' गाने पर मुस्कुरा उठे सीएम योगी, जानें क्या कहा

Wed, 03 May 2023 09:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 May 2023 09:20 PM IST
सार

आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने संबोधन शुरू किया तो केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र किया और नगर निकाय में भी भाजपा को मजबूत बनाने की अपील की। इस दौरान वह अपने नए गाने ‘बुलडोजर बाबा चांप रहे हैं, माफिया कांप रहे हैं’ को सुनाना नहीं भूले।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 CM Yogi smiled at Nirhuas Bulldozer Baba song in Azamgarh
आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को आजमगढ़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यूपी निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालने की अपील की। कार्यक्रम में आजमगढ़ के भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी मौजूद थे। जब उन्होंने संबोधन शुरू किया तो केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र किया और नगर निकाय में भी भाजपा को मजबूत बनाने की अपील की।

विज्ञापन


इस दौरान वह अपने नए गाने ‘बुलडोजर बाबा चांप रहे हैं, माफिया कांप रहे हैं’ को सुनाना नहीं भूले। जब उन्होंने इस गाने को गाया तो मंच पर बैठे सीएम योगी आदित्यनाथ मंद-मंद मुस्कुराते नजर आए। मुख्यमंत्री ने एसकेपी इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


उन्होंने जहां पूर्व के लोगों पर आजमगढ़ के युवाओं के हाथों में कट्टा देकर उनके समक्ष पहचान का संकट खड़ा करने का आरोप लगाया। वहीं महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के जरिए युवाओं को खुद द्वारा कलम से जोड़ने और टैबलेट के जरिए तकनीकी रूप से दक्ष बनाने की बात कही। साथ ही कहा कि यूपी में 35 लाख करोड़ का निवेश होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अब माफिया दिखते हैं व्हीलचेयर पर, मऊ में सीएम योगी बोले- UP में अब कानून व्यवस्था का राज

जिले में 47 मिनट तक रहे सीएम, 16 मिनट तक बोले

 सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा का समय पूरा होने से पहले ही एसकेपी इंटर कालेज मैदान में बनाया गया पंडाल पूरी तरह से भर गया था। अभी लोग आते ही जा रहे थे। तभी अचानक हुई बारिश ने आयोजकों को चिंता में डाल दिया। कार्यक्रम रद्द होने का कयास तक लोगों द्वारा लगाया जाने लगा। पर निर्धारित समय से 34 मिनट विलंब से सीएम योगी का हेलीकाप्टर एसकेपी में बने हेलीपैड पर उतरा।

UP Nikay Chunav 2023 CM Yogi smiled at Nirhuas Bulldozer Baba song in Azamgarh
आजमगढ़ में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

चुनाव जनसभा को संबोधित करने के लिए सीएम के आगमन को देखते हुए आयोजकों द्वारा काफी तैयारियां की गई थी। लेकिन जनसभा शुरू होने से कुछ देर पहले ही अचानक हुई बारिश ने लोगों को मायूस कर दिया। ऐसा लगने लगा जैसे कार्यक्रम ही स्थगित हो जाएगा। कुछ देर की बारिश के बाद मौसम खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली।
ये भी पढ़ें: आजमगढ़ में सीएम योगी ने युवाओं के साथ ही मुसलमानों को भी साधा, जानिए क्या बोले

UP Nikay Chunav 2023 CM Yogi smiled at Nirhuas Bulldozer Baba song in Azamgarh
आजमगढ़ में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम स्थल पर बने हेलीपैड पर सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर निर्धारित समय 12.25 बजे से 34 मिनट की देरी से 12.59 बजे उतरा। एक बजकर पांच मिनट पर वह मंच पर पहुंचे और लोगों का अभिवादन किया। एक बजकर 20 मिनट से उन्होंने जनसभा को संबोधित करना शुरू किया और 16 मिनट तक यानि एक बजकर 36 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। फिर एक बजकर 46 मिनट पर वह मऊ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed