UP Nikay Chunav: आजमगढ़, बलिया, मिर्जापुर और सोनभद्र में BJP ने घोषित किए प्रत्याशी, इन पर लगाया दांव
देर से ही सही भाजपा ने भी आजमगढ़ समेत दूसरे जिलों के नगर पालिकाओं में उम्मीदवारों को लेकर अपने पत्ते खोल दिए। भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा कर दिए जाने के बाद अब कयासों पर विराम लग गया है।
विस्तार
यूपी निकाय चुनाव में दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने से ठीक एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़, बलिया, मिर्जापुर और सोनभद्र जिले के निकायों से प्रत्याशी घोषित कर दिए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रत्याशियों की सूची जारी की। भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा कर दिए जाने के बाद अब कयासों पर विराम लग गया है। दावेदारों और स्थानीय लोगों की ओर से भाजपा की सूची का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।
ये भी पढ़ें; डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला का शागिर्द बमबाज कैसे बना अतीक का गुर्गा? 20 साल से पूर्वांचल से कनेक्शन
आजमगढ़
आजमगढ़ जिले में तीन नगर पालिका तो 13 नगर पंचायत है। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ से अभिषेक जायसवाल दीनू को उम्मीदवार बनाया गया है। मुबारकपुर नपा के लिए तमन्ना बानो भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी होंगी। वहीं नवगठित बिलरियागंज नगर पालिका से भाजपा ने संजू देवी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस व समाजवादी पार्टी द्वारा प्रत्याशी की पूर्व में ही घोषणा कर दी गई थी।
बलिया
देर से ही सही भाजपा ने भी बलिया जनपद की दो नगर पालिकाओं में उम्मीदवारों को लेकर अपने पत्ते खोल दिए हैं। बलिया नगर पालिका में जहां नए चेहरे संत कुमार उर्फ मिठाई लाल पर दांव लगाया है, वहीं रसड़ा नगर पालिका में पुराने धुंरधर वशिष्ठ नारायण सोनी पर अपना भरोसा जताया है। इस सीट पर काफी समय से वशिष्ट नारायण सोनी के परिवार का ही कब्जा रहा है। भाजपा ने रविवार को बलिया जनपद की 10 नगर पंचायतों के लिए भी अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए।
बेल्थरारोड नंगर पंचयात से रेनू गुप्ता पत्नी दिनेश कुमार गुप्ता निवर्तमान चेयरमैन, सिकंदरपुर से सावित्री देवी माता संजय जयसवाल, बैरिया से निर्वमान चेयरमैन शांति देवी पत्नी शिवदयाल वर्मा, रतसर कला विजय गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता, सहतवार से अजय कुमार सिंह पुत्र स्व. जंग बहादुर सिंह, चितबड़ागांव से अमरजीत सिंह पुत्र विश्वमोहन, मनियर बुचिया गोड़ पत्नी घूरा गोड़, रेवती से अभिज्ञान तिवारी पुत्र रामेश्वर तिवारी, बांसडीह से रेनू सिंह पत्नी अरविंद सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने कहा कि पार्टी सभी सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज करेगी।
मिर्जापुर
सोनभद्र
सोनभद्र नगर पालिका से पूर्व विधायक रूबी प्रसाद को भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया है। रेणुकूट से निशा सिंह, पिपरी से दिग्विजय सिंह, घोरावल से राजेश कुमार, ओबरा से प्राणमति देवी, दुद्धी से कमलेश मोहन, चुर्क से मीरा यादव, अनपरा केसी जैन, डाला बाजार से चंद्रावती देवी को भाजपा ने नगर पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया। दिग्विजय, निशा, राजेश और प्राणमति देवी मौजूदा चेयरमैन भी हैं।