फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Nikay Chunav 2023 azamgarh 8 nominations withdrawal for post of president in two nagar palika

UP Nikay Chunav: आजमगढ़ में दो नगर पालिका और एक नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के 8 नामांकन वापस

Thu, 27 Apr 2023 05:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 Apr 2023 05:12 PM IST
सार

यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन वापसी का कार्य गुरुवार को संपन्न हो गया। आजमगढ़ में तीन अध्यक्ष पदों पर कुल 8 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया। अब 33 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 azamgarh 8 nominations withdrawal for post of president in two nagar palika
आजमगढ़ नगर पालिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन वापसी का कार्य गुरुवार को संपन्न हो गया। आजमगढ़ सदर तहसील में दो नगरपालिकाओं और एक नगर पंचायत की सारी प्रक्रिया पूरी हुई। तीन अध्यक्ष पदों पर कुल 8 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया। अब 33 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन


आजमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कुल 20 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। गुरुवार को छह लोगों ने नामांकन वापस लिया। इस प्रकार अब मैदान में 14 प्रत्याशी ताल ठोकेंगे। जबकि मुबारकपुर नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए कुल सात लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। यहां से किभी ने भी नामांकन वापस नहीं लिया।
विज्ञापन


वहीं जहानागंज नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 14 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। दो लोगों ने नामांकन वापस लिया अब मैदान में 12 प्रत्याशी ताल ठोकेंगे। वहीं अगर सदस्यों पर गौर करें तो आजमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के 25 वार्डों में कुल 125 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। 11 लोगों ने नामांकन वापस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बनारस में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी, प्रियंका गांधी और सिद्धू भी करेंगे प्रचार

Trending Videos

मुबारकपुर के वार्डों में कुल 124 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था और किसी ने भी नामांकन वापस नहीं लिया। जहानागंज के 16 वार्डों में सदस्य पद के लिए 92 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। 12 लोगों ने नामांकन वापस लिया। अब मैदान 80 सदस्य पद के उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed