फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP minister sanjay nishad angry after seeing doctor who made indecent remarks in azamgarh zila hospital

आजमगढ़: अभद्र टिप्पणी करने वाले डॉक्टर को देख बिफरे प्रभारी मंत्री, कहा- इन्हें गाड़ी में बिठाओ और एसपी के पास ले चलो

Fri, 29 Apr 2022 05:38 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Apr 2022 05:38 PM IST
सार

 आजमगढ़ के प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद ने शुक्रवार को मंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
UP minister sanjay nishad angry after  seeing doctor who made indecent remarks in azamgarh zila hospital
मंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण करते डॉ. संजय निषाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले का प्रभारी मंत्री बनने के बाद डॉ. संजय निषाद शुक्रवार को पहली बार जनपद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई और साफ-सफाई को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वहीं सीएम और भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी डॉक्टर को देख बिफर गए। मंत्री ने अपने ओएसडी से कहा कि इनको गाड़ी में बिठाओ और एसपी के पास ले चलो। 

विज्ञापन


अचानक मंडलीय अस्पताल पहुंचे  प्रभारी मंत्री  संजय निषाद सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड में गए। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद उन्होंने दूसरे वार्डों की अपने कदम बढ़ाए। कई जगह गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और साफ-सफाई का निर्देश दिया।

विज्ञापन

हाथ जोड़े खड़े नजर आए डॉ. चंद्रहास

इस दौरान कुछ दिन पूर्व सीएम और भाजपा नेताओं के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने के आरोपी नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रहास हाथ जोड़े खड़े नजर आए। तभी किसी ने डॉ. चंद्रहास की ओर से इशारा किया और कहा कि ये वह डॉक्टर साहब हैं जो सीएम और भाजपा नेताओं पर अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे। इस पर मंत्री संजय निषाद बिफर पड़े।  

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. चंद्रहास को जमकर फटकार लगाई। अपने ओएसडी को उन्हें गाड़ी में बिठाने की बात कही। वहीं मौके की नजाकत को देख उक्त चिकित्सक ने वहां से खिसकने में ही भलाई समझी। वो तत्काल पिछले दरवाजे से निकल गए। प्रभारी मंत्री संजय निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि प्रदेश के जिलों की सभी व्यवस्था दुरुस्त हो।

स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर करने की जरूरत है क्योंकि सरकारी अस्पताल में सबसे अधिक गरीब मरीज आते हैं। ऐसे में इन मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। बिजली की बदहाल व्यवस्था पर कहा कि यह समस्या विगत 70 सालों से थी। जो लगातार सही हो रही है। आगे और बेहतर की जाएगी।  प्रभारी मंत्री के इस निरीक्षण के अवसर पर अस्पताल में तैनात कई डॉक्टर नदारद रहे। 

अभद्र टिप्पणी मामले में दो डॉक्टरों पर दर्ज हुआ है मुकदमा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आजमगढ़ जिला अस्पताल के नेत्ररोग विशेषज्ञ डा. चंद्रहास तथा जिला अस्पताल के प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (एसआईसी)डॉ. एके सिंह के खिलाफ बीते सोमवार को शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।

वादी मुकदमा अमित राय भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री है। तहरीर में उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को वह एक मरीज को दिखाने जिला अस्पताल गए थे तो गेट पर ही एसआईसी डॉ. एके सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रहास के साथ ही अन्य कई डॉक्टर भी मौजूद थे। डॉ. चंद्रहास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के अलावा भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed