फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   up Minister of State Upendra Tiwari said more than 65 years of work done in four and a half years

मिशन रोजगार एवं मंडल का विकास: राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी बोले- साढ़े चार वर्ष में हुआ 65 साल से ज्यादा काम

Fri, 10 Dec 2021 11:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Dec 2021 11:14 PM IST
सार

 खेल राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। यह सामान्य नारा नहीं है बल्कि 125 करोड़ आबादी वाले देश को एक सूत्र में बांधने वाला नारा है। 

विज्ञापन
up Minister of State Upendra Tiwari said more than 65 years of work done in four and a half years
खेल राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश में विकास के जितने काम साढ़े चार साल में हुए हैं, उतने पिछले 65 साल में नहीं हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जाति और धर्म नहीं पूछती हर घर में विकास की रोशनी पहुंचाती है। वे शुक्रवार को अमर उजाला के नेहरू हॉल के सभागार में ‘मिशन रोजगार एवं मंडल का विकास’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। यह सामान्य नारा नहीं है बल्कि 125 करोड़ आबादी वाले देश को एक सूत्र में बांधने वाला नारा है। पहले नीति आयोग और दूसरी एजेंसियों के विकास सूचकांक में उत्तर प्रदेश नीचे से प्रथम होता था। आज स्थितियां बदल गईं हैं।
विज्ञापन


अब उत्तर प्रदेश का नाम ऊपर से पहला होता है। पहले लोग कहते थे कि सरकारी योजनाओं के एक रुपये का सिर्फ 10 पैसा ही गांव तक पहुंचता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कमाल है कि देश में 38 करोड़ लोगों का खाता खुल गया है और पैसा सीधे उनके खाते में पहुंचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े चार वर्ष में छह लाख से अधिक लोगों को रोजगार

राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार ने साढे चार वर्ष में छह लाख से अधिक लोगों को रोजगार मुहैया कराया। जबकि सपा शासन में दो लाख लोगों और बसपा की सरकार में 95 हजार लोगों को ही रोजगार मिला था। भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोगों के घरों तक विकास पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य का विकास उसके राजस्व से आंका जाता है। उत्तर प्रदेश का मानक राजस्व साढे़ चार वर्ष में ग्यारह हजार करोड़ से बढ़कर 21 हजार करोड़ से अधिक हो गया है। यह स्थिति तब है जब प्रदेश सरकार ने सर्किल रेट नहीं बढ़ाया है। 

कहा कि नियमानुसार हर छह महीने पर सर्किल रेट की समीक्षा होती है और बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया जाता है। राज्य मंत्री ने कहा कि राजस्व तब बढ़ता है जब लोगों के खाने-पीने के बाद पैसा बचता है और वे जमीन ज्यादा खरीदते हैं। आय तभी होती है जब माहौल व कानून व्यवस्था अच्छी होती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की 40 योजनाओं में प्रदेश प्रथम स्थान पर है।

वर्ष 2014 में जब केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास के लिए प्रस्ताव मांगा था तो अखिलेश सरकार ने केवल 18 हजार आवासों का प्रस्ताव दिया था। उसमें से भी मात्र 13 हजार आवास ही प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार बना पाई थी।

बताया कि प्रदेश सरकार में 42 लाख परिवार को अब तक प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया गया है। इसमें से अकेले आजमगढ़ में ही 5556 पात्र व्यक्तियों को आवास से लाभान्वित किया गया है। कार्यक्रम में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी राजेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह, भाजपा नेता अजय सिंह व  सत्येंद्र राय समेत अन्य लोगों ने संबोधन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed