फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Encounter Five miscreants who looted PNB CSP operator arrested two injured cash recovered

UP Encounter: PNB सीएसपी संचालक से लूट करने वाले पांच बदमाश अरेस्ट, मुठभेड़ में दो घायल; नकदी बरामद

Fri, 05 Sep 2025 05:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 05 Sep 2025 05:41 PM IST
सार

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो लोगों को गोली लगी है। इनके पास से दो पिस्टल, छह जिंदा कारतूस के साथ कई चीजें बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
UP Encounter Five miscreants who looted PNB CSP operator arrested two injured cash recovered
बदमाशों की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Encounter in Azamgarh: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीना के निर्देशन में अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत मेहनाजपुर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

विज्ञापन


पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल होकर गिरफ्तार किए गए, जबकि तीन अन्य को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक टूटा हुआ लैपटॉप, दो चार्जर, दो लाल और एक सफेद बायोमेट्रिक डिवाइस, 7500 रुपये नकद, एक मोबाइल, दो पिस्टल, छह जिंदा और दो खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की।
विज्ञापन


एक सितंबर 2025 को मेहनाजपुर बाजार में स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक शाह आलम से बदमाशों ने लैपटॉप, मोबाइल, बायोमेट्रिक डिवाइस और नकदी लूट ली थी। इस संबंध में थाना मेहनाजपुर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट में शामिल बदमाश किसी अन्य वारदात की तैयारी में हैं। तियरा मोड़ पर चेकिंग के दौरान पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। 

घायल बदमाशों में जौनपुर जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र के अवहदपुर गांव निवासी सतेंद्र यादव व मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चिउटहरा गांव निवासी सतीश शामिल हैं। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों में मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के विनैकी गांव निवासी अभय, खुम्हादेवरी गांव निवासी जयहिंद यादव व नोनीपुर उर्फ नईकोट गांव निवासी आशुतोष सिंह शामिल हैं।

रेकी कर बैग छीनने के बाद बाइक से फरार हुए थे आरोपी
पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक शाह आलम से की गई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घायल व गिरफ्तार आरोपी सतेंद्र यादव उर्फ अमित यादव और उसका साथी सतीश ने पूछताछ में पूरी साजिश का पर्दाफाश किया। 

आरोपियों ने बताया कि उनके साथी नौनीपुर उर्फ नई कोट निवासी आशुतोष सिंह और खुम्हादेवरी गांव निवासी जयहिंद यादव ने जानकारी दी थी कि शाह आलम रोजाना मेहनाजपुर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्राहक सेवा केंद्र से बड़ी रकम लेकर बाइक से आता-जाता है। 

योजना के अनुसार सतेंद्र यादव और उसके साथी अभय रत्न ने एक सितंबर 2025 को शाह आलम की रेकी की। मौका पाकर वे उसका बैग छीनकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। थोड़ी दूर पर बाइक लेकर खड़े अभय रत्न के साथ बैठकर आरोपी फरार हो गए।

आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास
पंजाब नेशनल बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक शाह आलम से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगालने पर पुलिस के हाथ चौंकाने वाले तथ्य लगे हैं। इनमें से कई आरोपी हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में पूर्व से जेल जा चुके हैं। 

सतेंद्र यादव उर्फ अमित यादव पर हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत छह मुकदमा दर्ज है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चिउटहरा गांव निवासी सतीश पर मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित चार मुकदमे दर्ज है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के नोनीपुर उर्फ नईकोट गांव निवासी आशुतोष सिंह ने के खिलाफ एक मुकदमा, खुम्हादेवरी गांव निवासी जयहिंद यादव पर एक मुकदमा व बिनेकी गांव निवासी अभय रत्न पर एक मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed