फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   up election 2022 samajwadi party leader MLC rajpal kashyap attack on BJp govt and reacts on IT And cBI raid at SP leaders

आजमगढ़ में सपा नेता बोले: भाजपा में लड़ने की हिम्मत नहीं, इसलिए सपा नेताओं के पीछे ईडी और सीबीआई

Fri, 24 Dec 2021 05:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Dec 2021 05:23 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व एमएलसी राजपाल कश्यप ने आजमगढ़ में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। 

विज्ञापन
up election 2022 samajwadi party leader MLC rajpal kashyap attack on BJp govt and reacts on IT And cBI raid at SP leaders
आजमगढ़ में राजपाल कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व एमएलसी राजपाल कश्यप ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि  भाजपा की सरकार भ्रष्टाचारियों और गुंडों की है। भाजपा नेताओं में लड़ने की हिम्मत नहीं बची है। इसलिए सपा नेताओं के पीछे ईडी और सीबीआई को लगा दिया है।
विज्ञापन


दावा किया कि वर्ष 2022 में सपा की सरकार बनने जा रही है। इससे भाजपा बेचैन है।  शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में राजपाल कश्यप ने कहा कि सरकार जीएसटी के माध्यम से लोगों को लूट रही है। किसानों का खुलेआम शोषण हो रहा है। किसान आंदोलन में 800 से अधिक किसान शहीद हो गए। जबकि सरकार किसानों को गुंडा और आतंकी बताती रही।
विज्ञापन


भाजपा के लोगों ने भगवान राम के ट्रस्ट को भी नहीं छोड़ा
कानपुर में कारोबारी के यहां छापे पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा अपने फाइव स्टार कार्यालयों पर भी छापे डलवाए। भाजपा पूरे देश में डकैती डाल रही है। भाजपा के लोगों ने तो भगवान राम के ट्रस्ट को भी नहीं छोड़ा। यहां तक कि श्मशान तक में भ्रष्टाचार किया है। कहा कि वर्ष 2022 में सपा की सरकार बनने जा रही है। यूपी की जनता इनकी जमानत जब्त कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार में दलितों का शोषण हो रहा है। संवैधानिक संस्थाएं, आरक्षण और दलित खतरे में है। सपा सरकार थी तो भाजपा वाले कहते थे कि एक जाति की सरकार है लेकिन आज देश में एक भी डीएम पिछड़े अथवा दलित वर्ग का नहीं है। यहां तक कि थानों में भी बड़े अधिकारी पिछड़ी, दलित, अल्पसंख्यक के नहीं हैं।

थाने से लेकर मुख्यालय तक पर जाति विशेष का कब्जा है। अखिलेश यादव की विजय यात्रा से भाजपा चारो खाने चित्त हो गयी है। भाजपा के नेताओं में लड़ने की हिम्मत नहीं है इसलिए सपा नेताओं के पीछे ईडी और सीबीआई लगाई जा रही है।

परिवर्तन का मन बना चुकी है प्रदेश की जनता

मेंहनगर तहसील के लौदह इमादपुर में लोगों को संबोधित करते हुए राजपाल कश्यप ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई की मार से तंग आ चुकी है। पिछली और दलित जातियों पर अत्याचार जारी है। प्रदेश की जनता परिवर्तन के लिए मन बना चुकी है। दलित और शोषित वर्ग का सम्मान और उनके भलाई का कार्य केवल अखिलेश यादव ही कर सकते हैं। 
पढ़ेंः भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का जया बच्चन पर पलटवार, बोले- श्राप देने का अधिकार सिर्फ संत-महात्माओं को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed