फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   up election 2022 bjp leader Swatantra dev Singh in Azamgarh Ballia attack on samajwadi party BSP and Congress

आजमगढ़-बलिया में स्वतंत्रदेव सिंह: सपा, बसपा और कांग्रेस को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कही बड़ी बात, जानिए क्या कहा

Thu, 09 Dec 2021 09:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़/बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़/बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Dec 2021 09:54 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने गुरुवार को आजमगढ़ और बलिया में आयोजित जनसभा में सपा समेत पूरे विपक्ष पर हमला बोला। 

विज्ञापन
up election 2022 bjp leader Swatantra dev Singh in Azamgarh Ballia attack on samajwadi party BSP and Congress
आजमगढ़ में स्वतंत्र देव सिंह की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने गुरुवार को आजमगढ़ और बलिया जनसभा की। अपने भाषण में स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा समेत पूरे विपक्ष को निशाने पर रखा। योगी और मोदी सरकार के कार्यों की तारीफ की। आजमगढ़ के नरायनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि यह लोग पार्टी नहीं ट्रस्ट चलाते हैं।
विज्ञापन


पहले कहा जाता था कि राम मंदिर की जगह पर अस्पताल बनाओ, जिन लोगों ने हमारे पूर्वजों का अपमान किया आज वह लोग मंदिर-मंदिर घूमकर मत्था टेक रहे हैं। कहा कि लक्ष्मी न हाथी पर आती है, न साइकिल, न पंजे पर आती है। लक्ष्मी कमल पर ही आती है। इसलिए विधानसभा चुनाव में आपको पुन: योगी सरकार बनाने के लिए बीजेपी प्रत्याशियों को विजय दिलानी होगी।
विज्ञापन


मोदी और योगी को मत छोड़ना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर आज मोदी नहीं होते तो न मंदिर होता, न सर्जिकल स्ट्राइक होती और न ही गरीबों को मुफ्त राशन मिलता है। इसलिए सभी को छोड़ना लेकिन मोदी और योगी को मत छोड़ना। क्योंकि ऐसे तपस्वी नेता फिर नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः  मंत्री आनंद स्वरूप ने अखिलेश पर साधा निशाना, बोले- सपा के लोगों ने किया आतंकियों का सम्मान
 

उन्होंने कहा कि न वंशवाद और न ही जातिवाद मतदान राष्ट्रवाद पर करना है। इससे पहले उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत सीडीएस रहे बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देकर और दो मिनट मौन रखकर की। स्वतंत्र देव सिंह ने अपने भाषण में कहा कि एक समय था जब लोगों को वंदे मातरम और भारत माता की जय बोलने में शर्म आती थी। पर आज विक्टोरिया भवन में भी भारत माता की जय गूंजता है।

अखिलेश यादव ने हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाने का काम किया
उन्होंने कहा कि मोदी और योगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। अखिलेश यादव ने हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाने का काम किया। जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। अब हिंदू न मुसलमान से लड़ेगा, न मुसलमान से हिंदू लड़ेगा। दोनों मिलकर योगी मोदी के नेतृत्व में गरीबी और अपराधियों से लड़ेंगे, महिलाओं पर अत्याचार करने वालों से लड़ेंगे, अपने कल्याण के लिए लड़ेंगे। 

योगीराज में दंगाई व गुंडे प्रदेश छोड़ कर पलायित

up election 2022 bjp leader Swatantra dev Singh in Azamgarh Ballia attack on samajwadi party BSP and Congress
स्वतंत्रदेव सिंह की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

बलिया के रसड़ा स्थित  मथुरा महाविद्यालय में जनसभा को संबोधित करते हुए स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सपा शासन में उत्तर प्रदेश दंगे और बलात्कार का दंश झेलता था लेकिन योगी राज में न बम धमाका हुआ और न दंगे। दंगाई व गुंडे प्रदेश छोड़कर पलायन कर गए है।  

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी और योगी जैसे नेता विरले पैदा होते हैं। पीएम ने राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास कर इतिहास रचा है। जातिवाद की राजनीति करने वालों पर हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार कुंभ मेले में प्रधानमंत्री मोदी ने वाल्मीकि समाज का पैर अपने हाथों से धोकर उनका सम्मान किया था।

कहा कि जो लोग पूजा में डीजे, कांवर यात्रा पर रोक लगाते थे, वो अब हिन्दुत्व का गुणगान कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने गरीबों के लिए पक्के मकान, शौचालय, पांच लाख तक के इलाज के आयुष्मान कार्ड, मुफ्त राशन, उज्जला योजना, बिजली, पानी आदि तमाम योजनाओं को लागू किया। अपने संबोधन से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने तमिलनाडु में हुए हेलीकाप्टर हादसे पर द्ख जताया और दो मिनट का मौन रहकर हादसे में जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
पढ़ेंः अखिलेश के किले को ध्वस्त करने के लिए भाजपा ने बनाई खास रणनीति, आजमगढ़ में स्वतंत्र देव सिंह का बयान

शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को आजमगढ़ आएंगे। इस दौरान उनके द्वारा रानी की सराय विकास खंड के पूर्वांचल पीजी कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित किया जाएगा। डिप्टी सीएम एक घंटा 35 मिनट जिले में रहेंगे इस दौरान उनके द्वारा 45488.54 लाख रुपये की सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। 

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा आजमगढ़ में अपनी पूरी ताकत झोंक दी गई है। सीएम के आगमन के साथ ही जनपद में भाजपा नेताओं का आगमन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के नरायनपुर में जनसभा को संबोधित किया। वहीं शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आगमन रानी की सराय विकास खंड के पूर्वांचल पीजी कालेज मैदान में हो रहा है। 
 

छह दिसंबर को जनपद आगमन पर सीएम ने 200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी थी। अब डिप्टी सीएम व लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य 454,88.54 लाख रुपये की 242 सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनपद को सौगात देंगे। डिप्टी सीएम की जनसभा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed