फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Board students last chance to correct name error

यूपी बोर्ड के छात्रों को नाम की त्रुटि सुधारने का अंतिम मौका

Sat, 12 Jun 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
UP Board students last chance to correct name error
परीक्षार्थी कर सकेंगे आवेदन की खामियां दुरुस्त
विज्ञापन

दो दिन के लिए खुलेगी यूपी बोर्ड की वेबसाइट
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए पंजीकृत एक लाख 95 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को अपना विवरण सुधारने का मौका दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को जारी पत्र में लिखा है कि संशोधन के लिए 14 और 15 जून को दो दिन बोर्ड की वेबसाइट खुलेगी। वे विद्यालय के परीछार्थियों का नाम सुधार सकते हैं।

जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग से कुल 763 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिसमें 22 राजकीय, 97 वित्तपोषित और 644 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय हैं। उक्त विद्यालयों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल एक लाख 94 हजार 920 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जिसमें हाईस्कूल के 103651 व इंटरमीडिएट में 91 हजार 269 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। उक्त छात्रों के नाम उनके माता-पिता के नाम में हुई त्रुटियों में सुधार किया जा सकेगा। छात्र-छात्राओं के नाम , उनके माता-पिता के नाम हिंदी एवं अंग्रेजी में अपलोड नामों में एकरूपता होना जरूरी है। त्रुटि सुधार के लिए सोवार व मंगलवार को केवल दो दिन वेबसाइट खुली रहेगी। डीआईओएस डा. वीके शर्मा ने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने पर प्रधानाचार्य व संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed