फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Board gears up to stop appointment of fake examiners

Azamgarh News: यूपी बोर्ड ने फर्जी परीक्षकों की नियुक्ति रोकने के लिए कमर कसी

Tue, 28 Nov 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
UP Board gears up to stop appointment of fake examiners
यूपी बोर्ड ने इंटर प्रयोगात्मक परीक्षा में फर्जी परीक्षकों की नियुक्ति रोकने को कमर कसी है। जिले के माध्यमिक शिक्षकों की योग्यता और शिक्षण विषयों की स्क्रीनिंग शुरू हुई। डीआईओएस ने विद्यालयों को चेकिंग प्वाइंट भेजे हैं। छात्रों की प्राप्तांक मेरिट के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा अहम होती है।
विज्ञापन



इंटर विज्ञान विषय में प्रयोगात्मक परीक्षा 30 अंक की होती है। कुछ विषयों में प्रयोगात्मक परीक्षा 50 अंक की होती है। विषय नहीं पढ़ाने वाले शिक्षकों के प्रयोगात्मक परीक्षक नियुक्त होने के आरोप लगते रहते हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा में नंबर आवंटन में पक्षपात करने के भी शिकायत शासन तक पहुंचती हैं। इस पर बोर्ड ने शिक्षकों की योग्यता और पढ़ाए जाने वाले विषयों की स्क्रीनिंग कराने का फैसला लिया है। इंटर प्रयोगात्मक परीक्षा दो चरण में प्रस्तावित है। जिले में पहला चरण 25 जनवरी से एक फरवरी तक होगा। प्रयोगात्मक परीक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हुई है। शिक्षकों की योग्यता, पढ़ाए जाने वाले विषय, शिक्षण अनुभव आदि विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर अंकित हैं। डीआईओएस मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा को सकुशल कराने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed