फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP board exams are over, now it's time for evaluation

यूपी बोर्ड परीक्षाएं संपन्न, अब आई मूल्यांकन की बारी

Thu, 14 Apr 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
UP board exams are over, now it's time for evaluation
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षाएं बुधवार को संपन्न हो गई हैं। अब बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की बारी आई है। जिले में चार कालेजों को मूल्यांकन केंद्र के लिए प्रस्तावित किया जा चुका हुआ। फिलहाल बोर्ड से स्वीकृति मिलना बाकी रहा है। शिक्षा विभाग के अफसरों की माने तो बीस अप्रैल के बाद बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो सकता है। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले के डीएवी इंटर कालेज, शिब्ली इंटर कालेज, इंटरमीडिएट कालेज सठियांव व राजकीय बालिका इंटर कालेज आजमगढ़ को मूल्यांकन केंद्र बनाए जाने के लिए प्रस्तावित किया गया है। जिले से प्रस्ताव बोर्ड को पूर्व में ही भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक बोर्ड से स्वीकृति नहीं मिली है। मंगलवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संपन्न हो गई हैं। बीस अप्रैल के बाद मूल्यांकन का कार्य शुरू हो सकता है। इसकी संभावना जताई जा रही है। मूल्यांकन कार्य में परीक्षक सीधे बोर्ड द्वारा नियुक्त किए जाएंगे। करीब एक हजार से अधिक शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में परीक्षक बनाया जाएगा। उप नियंत्रक की तैनाती जिले स्तर से की जाएगी। डीआईओएस डा. पीके उपाध्याय ने बताया कि मूल्यांकन के संबंध में अभी कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार ही मूल्यांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन

अंग्रेजी विषय की 8110 ने छोड़ दी परीक्षा
आजमगढ़। यूपी बोर्ड 2022 की इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार को सकुशल संपन्न हो गई। पहली पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान 8110 परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं मिले। डीआईओएस ने बताया कि अंग्रेजी में कुल 67884 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिसमें 59774 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 8110 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed