{"_id":"65ea12543a02bd0a4c043066","slug":"up-board-exam-two-center-administrators-removed-over-irregularities-in-exam-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-112367-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा : परीक्षा में अनियमितता पर दो केंद्र व्यवस्थापक हटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा : परीक्षा में अनियमितता पर दो केंद्र व्यवस्थापक हटे
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर अनियमितता मिलने पर दो केंद्र व्यवस्थापकों को हटा दिया गया है। एक विद्यालय में जहां डीवीआर ऑफलाइन मिला तो दूसरे में स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निरीक्षण में अनियमितता मिली थी। इसे लेकर डीआईओएस ने दोनों विद्यालयों के केंद्र व्यवस्थापकों को हटाते हुए उनके स्थान पर दूसरे की तैनात कर दी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पतिराजी देवी स्मारक उमा. विद्यालय परशुरामपुर छॉऊ का डीवीआर आफलाइन मिला था। परीक्षा की शुचिता भंग होने के संबंध में प्राप्त हो रही विभिन्न शिकायतों को ध्यान में रखते हुए आगामी बोर्ड परीक्षाओं को के लिए अंबरीश अस्थाना केंद्र व्यवस्थापक व प्रधानाध्यापक, पतिराजी देवी स्मारक उमा. विद्यालय परशुरामपुर छाऊ को कार्यमुक्त करते हुए उनीश यादव सहायक अध्यापक राजेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज सेठवल को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया। वहीं चंद्रावती देवी इंटर कॉलेज जिवली ठेकमा के स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ओर से परीक्षा केंद्र पर अनियमितताओं के संबंध में शिकायत की। परीक्षा को शुचितापूर्ण कराने के लिए मनोज पाठक केंद्र व्यवस्थापक चंद्रावती देवी इंटर कॉलेज जिवली ठेकमा को कार्यमुक्त करते हुए देव नरायन राम प्रवक्ता केवी इंटर कॉलेज मार्टीनगंज को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया।