फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Board Exam: Three room invigilators suspended in CCTV camera cheating case

यूपी बोर्ड परीक्षा : सीसीटीवी कैमरे में नकल कैद मामले में तीन कक्ष निरीक्षक हुए निलंबित

Sat, 24 Feb 2024 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: Three room invigilators suspended in CCTV camera cheating case
यूपी बोर्ड परीक्षा-2024 की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं। पहले ही दिन बृहस्पतिवार को पहली पहली पाली में दो परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देते हुए छात्र पकड़े गए। डीआइओएस की संस्तुति पर तीन कक्ष निरीक्षकों को निलंबित कर दियाग गया। साथ ही दोनों केंद्र व्यवस्थापक को बदल दिया गया।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि सिद्धेश्वरी जनता इंटर कालेज जेठहरी में कैमरा नंबर एक में कक्ष निरीक्षक प्राथमिक विद्यालय सुरहन प्रथम के सहायक अध्यापक अशोक कुमार यादव की उपस्थिति में छात्र एक-दूसरे से बात कर रहे थे। साथ ही वह एक-दूसरे की कॉपियों में ताकझांक कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सिद्धेश्वरी जनता इंटर कालेज जेठहरी को डिबार करने की संस्तुति कर बोर्ड को भेजा गया था। साथ ही कक्ष निरीक्षक अशोक कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए केंद्र व्यवस्थापक को बदल दिया गया। वहीं यदुनंदन इंटर कालेज खासबेगपुर मनियारपुर में कैमरा नंबर 12 में सीटिंग प्लान में गड़बड़ी मिली है। छोटे से बेंच पर दो छात्रों को बैठाया गया है। कक्ष निरीक्षक राजेश यादव व ओम प्रकाश यादव के निगरानी में छात्र एक-दूसरे से बात करते व कापियों में ताकझांक करते दिखे थे। उन्होंने बताया कि यहां के कक्ष निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं केंद्र व्यवस्थापक को भी बदला गया है। बताया कि दो शिक्षक बेसिक के हैं और एक माध्यमिक से संचालित एडेड विद्यालय के अध्यापक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed