फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Board exam Physics copies written outside school in azamgarh STF arrested four people

UP Board: प्रधानाचार्य, केंद्र संचालक, चार नकलची अरेस्ट..., स्कूल के बाहर लिखवा रहे थे पेपर; STF ने लिया एक्शन

Thu, 06 Mar 2025 06:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 06 Mar 2025 06:57 PM IST
सार

UP Board Exam 2025: आजमगढ़ के मुड़हर स्थित पंडित कामता प्रसाद इंटर काॅलेज में एसटीएफ का छापा पड़ते ही हड़कंप मच गया। परीक्षा केंद्र के बाहर पेपर लिखवाने का काम हो रहा था।

विज्ञापन
UP Board exam Physics copies written outside school in azamgarh STF arrested four people
एसटीएफ का बड़ा एक्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Board Exam News: बच्चों को कठिन लगने वाला विषय भौतिक विज्ञान है और इंटरमीडिएट के इसी विषय की परीक्षा गुरुवार को थी। यूपी बोर्ड परीक्षा में सामान्यतः नकल माफिया सक्रिय होते हैं। इसी के मद्देनजर एसटीएफ वाराणसी की टीम को छापेमारी में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। प्रधानाचार्य, केंद्र संचालक और चार नकलची अरेस्ट किए गए हैं।

विज्ञापन




आजमगढ़ जिले के कामता प्रसाद इंटर कालेज मड़हर के बाहर भौतिक विज्ञान की कॉपियां लिखते हुए चार लोग पकड़े गए। एसटीएफ व पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।

जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही है। इसके लिए 282 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गुरुवार को भी दो पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली में सात केंद्रों पर इंटरमीडिएट के संगीत गायन, संगीत वादन व नृत्यकला की परीक्षा थी। वहीं, दूसरी पाली में 282 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र व तर्क शास्त्र की परीक्षा हुई।
विज्ञापन


गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हर स्थित पंडित कामता प्रसाद इंटर कालेज में दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा के दौरान एसटीएफ की टीम ने छापा मारा। इस दौरान उत्तर पुस्तिका को परीक्षा केंद्र के बाहर लिखवाकर कर इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान विषय में पास कराने का खेल होता पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ की टीम और आजमगढ़ के डीआईओएस द्वारा गिरफ्तार लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। हालांकि, खबर लिखे जाने तक एसटीएफ व पुलिस ने इस मामले में जांच-पड़ताल की बात कही थी। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला सामने आने पर बताया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed