फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Board Exam 2025 Solver caught giving exam in place of someone else in azamgarh

UP Board Exam 2025: दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा सॉल्वर धराया, केंद्र व्यवस्थापक ने दर्ज कराया केस

Fri, 07 Mar 2025 04:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 07 Mar 2025 04:33 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में शुक्रवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान एक सॉल्वर पकड़ा गया। मामले में मुबारकपुर थाने में केंद्र व्यवस्थापक ने एफआईआर दर्ज कराया।

विज्ञापन
UP Board Exam 2025 Solver caught giving exam in place of someone else in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा के आठवें दिन यानी शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान सचल दल की टीम ने सुभागी इंटर कॉलेज दरियाबाद पिचरी में एक युवक को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। टीम ने पकड़े गए आरोपी को मुबारकपुर थाने भिजवाया। इसके बाद संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

विज्ञापन


जिले में नकल माफियाओं के हौसल बुलंद हैं। इसकी बानगी जिले में देखने को मिल रही है। अभी बृहस्पतिवार को एसटीएफ वाराणसी की टीम ने छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया था इसके बाद भी नकल माफिया नकल कराने से नहीं चूक रहे हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह की पाली में आयोजित हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान सुभागी इंटर कॉलेज दरियाबाद पिचरी में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सोनू यादव जहानागंज थाना क्षेत्र के कोटवा अचलपार गांव का निवासी है। सोनू यादव असली छात्र राकेश यादव के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed