फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Board Exam: 15 in the first shift and 28 in the second shift absent

यूपी बोर्ड परीक्षा : पहली पाली में 15 व दूसरी पाली में 28 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Sat, 26 Mar 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: 15 in the first shift and 28 in the second shift absent
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों की परीक्षा थी। इंटरमीडिएट के एक और हाईस्कूल के एक विषय की परीक्षा में कुल 43 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। प्रथम पाली में हाईस्कूल के नौ व इंटर के छह तो वहीं दूसरी पाली में हाईस्कूल के दो और 26 इंटर के परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा पहली व दूसरी दोनों पालियों में थी। पहली पाली में 14 केंद्रों पर हाईस्कूल की पालि विषय की परीक्षा थी। जिसमें पंजीकृत 33 बच्चों में से 24 उपस्थित व नौ अनुपस्थित रहे। इंटर की संगीत गायन की परीक्षा थी। जिसमें 84 पंजीकृत बच्चों में से 78 ने परीक्षा दी और छह ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में हाईस्कूल की संगीत गायत की परीक्षा थी। जिसमें पंजीकृत 70 बच्चों में 68 ने परीक्षा दी। जबकि दो बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट की सामान्य आधारिक विषय (व्यावसायिक वर्ग के लिए) कुल 381 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें 355 बच्चों ने परीक्षा दी और 26 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। सुबह के पाली में हाईस्कूल व इंटर के कुल 15 और शाम की पाली में हाईस्कूल व इंटर के कुल 28 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed