फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Board: 6,283 skipped English exam

यूपी बोर्ड: 6,283 ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा

Tue, 24 Feb 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 6,283 skipped English exam
जी जी आई सी से परिक्षा देकर निकलती छात्राएं - फोटो : samvad
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षाएं सोमवार को सकुशल संपन्न हुईं। कंट्रोल रूम प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। इसमें 82,182 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें 43,269 बालक और 38,913 बालिकाएं शामिल रहीं। परीक्षा के दौरान 75,899 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं 6,283 छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित रहे, जिनमें 4,195 बालक और 2,088 बालिकाएं शामिल हैं। इसी क्रम में शाम की पाली में इंटरमीडिएट की जीवविज्ञान और गणित की परीक्षा थी। इसमें कुल 65,279 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 37,466 बालक और 27,813 बालिकाएं शामिल रहीं। परीक्षा के दौरान 60,633 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। इनमें 34,038 बालक और 26,595 बालिकाएं परीक्षा में शामिल हुईं। वहीं 4,646 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जिनमें 3,428 बालक और 1,218 बालिकाएं शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed