फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP block pramukh chunav 2021 Kidnapping of block chief contender husband in azamgarh case registered

आजमगढ़: ब्लॉक प्रमुख दावेदार के पति ने फोन कर कहा- मेरा अपहरण हो गया है, मचा हड़कंप

Mon, 05 Jul 2021 03:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 05 Jul 2021 03:41 PM IST
सार

आजमगढ़ के मेंहनगर के अमारी गांव निवासीनी बसंती देवी बीडीसी हैं। वह ब्लॉक प्रमुख पद की दावेदार भी हैं और भाजपा से टिकट भी मांग रही हैं। सोमवार की सुबह फोन आने के बाद पत्नी थाने पहुंची और तीन नामजद समेत आठ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। 

विज्ञापन
UP block pramukh chunav 2021  Kidnapping of block chief contender husband in azamgarh case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव पूरा होने के बाद अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर जोड़तोड़ की कवायद शुरू हो गई है। आजमगढ़ के मेंहनगर ब्लॉक प्रमुख पद की एक दावेदार के पति अपहरण कर लिया गया। सोमवार सुबह पति ने ही फोन कर पत्नी को अपहृत होने की सूचना दी। इसके बाद से परिजनों में हड़कंप मचा है। वहीं पुलिस महकमा भी सकते में है।

विज्ञापन


मेंहनगर के अमारी गांव निवासीनी बसंती देवी बीडीसी हैं। वह ब्लॉक प्रमुख पद की दावेदार भी हैं और भाजपा से टिकट भी मांग रही हैं। बसंती देवी के पति अर्जुन कुमार कटहन गांव निवासी भाजपा नेता बलराज सिंह के चालक हैं। रविवार शाम अर्जुन का अपहरण कर लिया गया। सोमवार सुबह अर्जुन ने दूसरे मोबाइल से अपने बेटे व पत्नी को फोन कर खुद के अपहृत होने की सूचना दी तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


अपहरण चंडेश्वर-खरिहानी मार्ग पर कटहन गांव की पुलिया पर से हुआ है। बीडीसी ने तीन नामजद समेत सात आठ अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। पत्नी के अनुसार रविवार शाम तक अर्जुन घर नहीं लौटे तो मोबाइल पर कॉल किया गया। अर्जुन का मोबाइल स्विच ऑफ आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर भाजपा नेता बलराज सिंह के संपर्क साधा गया तो उन्होंने बताया कि शाम चार बजे ही वह बाइक से घर के लिए निकल चुका है। रातभर परिजन अपने स्तर से अर्जुन की तलाश में जुटे रहे। सोमवार सुबह फोन आने के बाद पत्नी थाने पहुंची और तीन नामजद समेत आठ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।

ब्लॉक प्रमुख दावेदार के पति का अपहरण होने की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। बता दें कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर हलचल काफी बढ़ गई है। हालांकि, अभी चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed