UP Chunav 2022: आजमगढ़ में मतदान के दौरान सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट मामले में तीन मुकदमे दर्ज, नौ गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा की तहरीर पर 12 नामजद व 150-200 अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव ने भी आठ नामजद समेत 8 से 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ में मतदान वाले दिन सोमवार शाम सिधारी थाना अंतर्गत प्रावि पल्हनी के सरफुद्दीनपुर बूथ पर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़ के मामले में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इस मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वीडियो फुटेज आदि से पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया मतदान के अंतिम समय में सरफुद्दीनपुर बूथ पर सपा व भाजपा समर्थकों में फर्जी वोटिंग के के विवाद को लेकर मारपीट व वाहनों में तोड़फोड़ की घटना हुई थी। इस मामले में अब तक तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिसमें एक सिधारी पुलिस ने दर्ज कराया है। जिसमें नौ नामजद समेत 80 से 90 अज्ञात शामिल हैं।
पुलिस द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में नामजद सभी नौ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें कमलेश यादव निवासी पल्हनी, कैलाश निवासी पल्हनी, हरिराम निवासी बेलइसा थाना सिधारी, श्रवण उर्फ उपेंद्र निवासी संजयरपुर थाना सरायमीर, प्रेमचंद, विरेंद्र, राजेश निवासी सरफुद्दीनपुर थाना सिधारी, विक्रेश उर्फ लहरी निवासी बघावर थाना रौनापार व जितेंद्र सिंह निवासी सिधारी शामिल हैं।
एसपी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा की तहरीर पर 12 नामजद व 150-200 अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव ने भी आठ नामजद समेत 8 से 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। एसपी ने बताया कि पुलिस तीनों मुकदमों में नामजद लोगों के साथ ही अज्ञात लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी में लगी है।