फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Assembly Election 2022 Three cases registered in SP-BJP dispute, nine arrested in azamgarh

UP Chunav 2022: आजमगढ़ में मतदान के दौरान सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट मामले में तीन मुकदमे दर्ज, नौ गिरफ्तार

Tue, 08 Mar 2022 07:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 08 Mar 2022 07:07 PM IST
सार

एसपी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा की तहरीर पर 12 नामजद व 150-200 अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव ने भी आठ नामजद समेत 8 से 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Three cases registered in SP-BJP dispute, nine arrested in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में मतदान वाले दिन सोमवार शाम सिधारी थाना अंतर्गत प्रावि पल्हनी के सरफुद्दीनपुर बूथ पर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़ के मामले में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इस मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वीडियो फुटेज आदि से पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने बताया मतदान के अंतिम समय में सरफुद्दीनपुर बूथ पर सपा व भाजपा समर्थकों में फर्जी वोटिंग के के विवाद को लेकर मारपीट व वाहनों में तोड़फोड़ की घटना हुई थी। इस मामले में अब तक तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिसमें एक सिधारी पुलिस ने दर्ज कराया है। जिसमें नौ नामजद समेत 80 से 90 अज्ञात शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में नामजद सभी नौ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें कमलेश यादव निवासी पल्हनी, कैलाश निवासी पल्हनी, हरिराम निवासी बेलइसा थाना सिधारी, श्रवण उर्फ उपेंद्र निवासी संजयरपुर थाना सरायमीर, प्रेमचंद, विरेंद्र, राजेश निवासी सरफुद्दीनपुर थाना सिधारी, विक्रेश उर्फ लहरी निवासी बघावर थाना रौनापार व जितेंद्र सिंह निवासी सिधारी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा की तहरीर पर 12 नामजद व 150-200 अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव ने भी आठ नामजद समेत 8 से 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। एसपी ने बताया कि पुलिस तीनों मुकदमों में नामजद लोगों के साथ ही अज्ञात लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी में लगी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed