फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP assembly election 2022 Omprakash Rajbhar attack on CM Yogi and said he will conduct caste census within six months of forming the government

ओमप्रकाश राजभर बोले: योगी जी गर्मी उतार रहे, हमें जिताओ हम भर्ती निकालेंगे, गृह मंत्री अमित शाह पर भी कसा तंज

Sat, 26 Feb 2022 11:03 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Feb 2022 11:03 AM IST
सार

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 2022 में जहां उत्तर प्रदेश से बाबा की विदाई होनी है वहीं 2024 में केंद्र से मोदी के भी विदाई होने वाली है।

विज्ञापन
UP assembly election 2022 Omprakash Rajbhar attack on CM Yogi and said he will conduct caste census within six months of forming the government
अहरौला के मेहियापार में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगी जी गर्मी उतारने की बात कर रहे हैं आप हमें जिताओ हम भर्ती निकालेंगे। सरकार बनने के छह माह के अंदर जातीय जनगणना कराएंगे। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने ये बातें आजमगढ़ में अतरौलिया के मेहियापार बाजार में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।  उन्होंने कहा कि हम किसी पार्टी को सत्ता में ला सकते हैं तो सत्ता से हटा भी सकते हैं।

विज्ञापन


हम आंबेडकर के संविधान को बचाने का काम करेंगे। दलित व शोषितों को आरक्षण दिलाने का काम करेंगे। पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि वह कहते हैं मैं देश को नहीं झुकने दूंगा लेकिन उनकी सरकार ने रेलवे बेच दिया, एयरलाइंस बेच दिया, बीएसएनल को बेच दिया, अब जो बचा है वह भी बेच देंगे।
विज्ञापन


अमित शाह के बयान पर कसा तंज
गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि देश के गृह मंत्री एक कार्यक्रम में कह रहे थे कि युवाओं इंटर पास कर बारहवीं में नॉमिनेशन करा लो। ऐसे हैं हमारे गृह मंत्री जिन्हें इंटर और 12 के बारे में नहीं पता। कहा, योगी सरकार में 16  पेपर लीक हो गए और सीएम बयान देते हैं कि हम युवाओं की गर्मी निकाल देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो हम कह रहे हैं कि 2022 में हमारी सरकार बनेगी तो हम युवाओं के लिए भर्ती निकाल देंगे। तीन चरणों में हुए चुनाव में हम बहुमत की ओर हैं और 2022 में जहां उत्तर प्रदेश से बाबा की विदाई होनी है वहीं 2024 में केंद्र से मोदी के भी विदाई होने वाली है।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से सपा की सरकार बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed