{"_id":"688ee9d42cd626d939098be3","slug":"up-accident-news-high-speed-trailer-hit-parked-truck-cleaner-died-driver-injured-others-fled-from-spot-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Accident: खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारा धक्का, खलासी की मौत, चालक घायल; अन्य लोग मौके से भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Accident: खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारा धक्का, खलासी की मौत, चालक घायल; अन्य लोग मौके से भागे
Sun, 03 Aug 2025 10:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 03 Aug 2025 10:17 AM IST
सार
UP Accident News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में भीषण हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर गंभीरपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायल को अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, ट्रेलर के चालक और खलासी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रेलर के उड़े परखच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Road Accident in Azamgarh: आजमगढ़ के थाना गंभीरपुर के रानीपुर रजमो बाईपास स्थित उजाला ढाबा के सामने बीती रात करीब डेढ़ बजे सड़क हादसे में सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
मृत खलासी की पहचान मिर्जापुर जिले के चकताकिया नारायणपुर निवासी अवधेश पटेल पुत्र शोभनाथ सिंह के रूप में हुई है। वहीं, घायल चालक दिनेश चौबे देवरिया के भाटपार रानी निवासी के रूप में हुई, उसे हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद ट्रेलर का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए, जबकि ट्रेलर मालिक सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
उधर गंभीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, खड़ी ट्रक बरहज से सोनभद्र गिट्टी लाने के लिए जा रही थी, जबकि ट्रेलर आजमगढ़ से वाराणसी की ओर जा रहा था। दोनों वाहन उस समय खाली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन