फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Untimely Destruction

बेमौसम कटान से दहशत

Fri, 28 Apr 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 28 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Untimely Destruction
बेमौसम कटान से दहशत
जनपद के उत्तरी सीमा से होकर बहने वाली घाघरा नदी में एक बार फिर बेमौसम कटान शुरू हो गई है। देवारा खास राजा गांव के मुराली के पुरवा में विगत एक सप्ताह से कटान जारी है। तेजी से हो रही कटान को देख ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षित जगह मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन


देवारा खास राजा गांव के मुराली का पुरवा के लोग बेमौसम कटान होने से दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हम सभी लोगों को यहां से हटाकर सुरक्षित जगह कर दिया जाए। ग्राम प्रधान पलटन यादव ने सभी लोगों को गांव में ही जमीन देकर मिट्टी पटान करने के लिए स्थानीय लेखपाल रविंदर पांडे को जमीन चिह्नित करने के लिए कहा है। बताते चलें कि मुराली का पुरवा में पिछले वर्ष पांच लोग विस्थापित होकर बेघर हो गए। जिनको अभी तक ना आवास मिला न जमीन और ना ही मुआवजा।
विज्ञापन


400 बीघा जमीन कट चुकी है और इधर एक सप्ताह से करीब 4 लठ्ठा चौड़ाई और लगभग एक किलोमीटर लंबाई में घाघरा नदी जमीन काट चुकी है। ग्रामीणों को डर है कि घाघरा नदी कब हम सब का घर समाहित कर लेगी। कोई ठीक नहीं है। वहीं अभी तक प्रशासन उदासीन पड़ा है। ना ही इन्हें कटी जमीन का मुआवजा मिला और ना ही घर बनाने के लिए जमीन और मौजा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव के ग्राम प्रधान पलटन यादव ने कहा कि जमीन के लिए स्थापित होने पर संबंधित लेखपाल रविंद्र पांडे को जमीन आवंटित करने के लिए कह दिया है। उसको पट्टा इन लोगों को कर दिया जाएगा। मुआवजे के लिए तहसीलदार सगड़ी से बात हो गई है मुआवजा आदि दिलाए जाएगा। गांव के मुराली, प्रकाश, पूजन, लोरी, परसान, तीर्थराज, राधेश्याम, लालधर, रामबृक्ष, रामदरश, रामकवल, लालबचन आदि ने प्रशासन से सुरक्षित जमीन मुहैया कराने की मांग की है। ताकि वह लोग अपना सुरक्षित आशियाना बसा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed