फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Until there was a freeze on pensions Database

डाटाबेस तैयार होने तक पेंशन पर रोक

Sun, 17 Apr 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 17 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Until there was a freeze on pensions Database
भारतीय रुपये - फोटो : DEMO Pics
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों के डाटाबेस का डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है। बिना डाटा बेस के अपडेशन किए लाभार्थियों में पेंशन का भुगतान नहीं होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 से लाभार्थियों की पेंशन का भुगतान तब तक नहीं किया जाएगा जब तक उनका अाधार कार्ड लिंकेज, मोबाइल नंबर एकत्र कर राज्य स्तरीय सर्वर पर डाटा बेस पर अपडेशन का कार्य पूर्ण नहीं हो जाता।
विज्ञापन


 विकास खंडों पर कैंप लगाया जाएगा। लाभार्थियों के आधार कार्ड/मोबाइल नंबर, एक फोटो एकत्रित करने और जिन लाभार्थियों के आधार कार्ड अभी नहीं बने है, उन लाभार्थियों को कैंप दिवस में आधार कार्ड बनवाए जाने और खाता सही किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। सोशल सेक्टर के विभिन्न योजनाओं के तहत पेेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को ग्राम पंचायत स्तर पर खंड विकास अधिकारी सूचित करवाएं ताकि कैंप दिवस के दिन लाभार्थी आकर आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और एक फोटो उपलब्ध करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 अप्रैल को रानी की सराय, 20 अप्रैल को सठियांव, 23 अप्रैल को अजमतगढ़, 26 अप्रैल को महराजगंज, 28 अप्रैल को बिलरियागंज, 30 अप्रैल को हरैया, 02 मई को अतरौलिया, 04 मई को अहरौला, 06 मई को कोयलसा, 09 मई को मार्टिनगंज, 11 मई को फूलपुर, 13 मई को पवई , 16 मई को लालगंज, 18 मई को पल्हना, 21 मई को तरवां, 23 मई को मेंहनगर, 25 मई को जहानागंज, 27 मई को तहबरपुर, 28 मई को मुहम्मदपुर, 30 मई को मिर्जापुर, 31 मई को ठेकमा विकास खंड मुख्यालय पर कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed