फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   United Kisan Morcha celebrated nationwide protest day against Agneepath

अग्निपथ के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने मनाया राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस

Fri, 24 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha celebrated nationwide protest day against Agneepath
कलेक्ट्रेट पर अग्निपथ योजना के विरोध करतेसंयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को सेना में भर्ती की नई अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं के राष्ट्रव्यापी विरोध को अपना समर्थन घोषित करते हुए राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाया। सर्वप्रथम संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों ने अमर शहीद कुंवर सिंह उद्यान में बैठक कर अपनी बातें रखीं। इसके बाद, अग्रसेन चौक से रिक्शा स्टैंड होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक नारों के साथ जुलूस निकाला और राष्ट्रपति के नाम मांग पत्रक प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने इस योजना को जवान विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी बताया। वक्ताओं ने कहा कि वह जवानों के साथ इस संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा शुक्रवार को देशभर में विरोध दिवस मनाया है। साथ ही राष्ट्रपति को अपना मांगपत्र सौंपा है। यह न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा और बेरोजगार युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ है बल्कि देश के किसान परिवारों के साथ भी धोखा है। इस देश का जवान वर्दीधारी किसान है। अधिकांश सैनिक किसान परिवार से हैं। सेना की नौकरी लाखों किसान परिवारों के मान और आर्थिक संबल से जुड़ी है। सेना में पिछली बकाया 1,25,000 वैकेंसी और इस वर्ष रिक्त होने वाले लगभग 60 हजार पदों पर पहले की तरह नियमित भर्ती तत्काल शुरू की जाए। जहां भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी उसे पूरा किया जाए। पिछले दो साल भर्ती ना होने के एवज में युवाओं को सामान्य भर्ती की आयु सीमा में दो वर्ष की छूट दी जाए। अग्निपथ विरोधी प्रदर्शनों में शामिल युवाओं के खिलाफ दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं। गिरफ्तार युवाओं को रिहा किया जाए। आंदोलनकारियों को नौकरी से बाधित करने जैसी शर्तें हटाई जाएं। हाऊस-अरेस्ट किए गए बलिया व अंबेडकरनगर के किसान नेताओं को स्वतंत्र किया जाए। मौके पर राजेश, दुखहरन, दान बहादुर मौर्य, विजय, राहुल, विश्वजीत, संदीप, राजनेत यादव, शंभू शास्त्री, रामचंद्र, फूलचंद्र, जयप्रकाश नारायण, रविंद्रनाथ राय, विनोद सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed