फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uncontrolled Scorpio collides in PRV van, three soldiers injured, cyclist dies during treatment in Azamgarh

अनियंत्रित स्कार्पियो ने पीआरवी वैन में मारी टक्कर, तीन सिपाही घायल, साइकिल सवार युवक की इलाज के दौरान मौत

Mon, 03 May 2021 04:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 03 May 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled Scorpio collides in PRV van, three soldiers injured, cyclist dies during treatment in Azamgarh
रातीबड़ में सड़क हादसे में कार की टक्कर से सौ फीट दूर जा गिरी बाइक - फोटो : road accident
आजमगढ़ में सिधारी थाना क्षेत्र के इटौरा के पास खड़ी पीआरवी वैन में सोमवार की सुबह अनियंत्रित स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पीआरवी वैन पोल से जा टकराई। इस घटना में पीआरवी वैन सवार तीन सिपाही घायल हो गए। इसके बाद स्कार्पियो ने एक साइकिल सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहां मौजूद लोगों के साथ परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान साइकिल सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन


सिधारी थाना क्षेत्र के इटौरा के पास पीआरवी वैन खड़ी कर सिपाही ड्यूटी कर रहे थे। तभी छतवारा की ओर से एक स्कार्पियो आई। स्कार्पियो ने पीआरवी वैन में तेजी से टक्कर मारी जिससे पीआरवी वैन पोल से जा टकराई। इस घटना में पीआरवी वैन में बैठे तीन सिपाही घायल हो गए। इस घटना के बाद स्कार्पियो चालक भागने लगा तभी उसने सामने से आ रहे साइकिल सवार रामनगीना (34) पुत्र चंद्रभान निवासी जोरइनामी थाना सिधारी को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय रामनगीना दवा लेकर घर वापस आ रहा था। स्कार्पियों की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक परिवार का इकलौता सदस्य था जो मजदूरी का परिवार का पेट पालता था। घटना को अंजाम देने के बाद स्कार्पियो सवार स्कार्पियो छोड़कर फरार हो गए। जिसे अपने कब्जे में लेकर पुलिस सिधारी थाने लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed