{"_id":"5765959c4f1c1bef5d11bbf6","slug":"uncontrollable-clashed-in-the-truck-parked-bikes-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में भिड़ी बेकाबू बाइक, दो की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में भिड़ी बेकाबू बाइक, दो की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ़
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
सिरसा के डबवाली में सड़क हादसे में दंपति की मौत, क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटिला गांव नहर के पास शुक्रवार की रात पहले से खड़े ट्रक में अनियंत्रित बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पीछे से ट्रक के नीचे घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस उनकी पहचान कर घर सूचना दी और दोनों की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों अपनी बहन के सहेली के घर शादी में जा रहे थे।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकसेठवल गांव निवासी अंगद (18) पुत्र नंदलाल दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। अंगद की बहन की सहेली के घर शुक्रवार को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए रात को अंगद वहां जा रहा था।
अंगद के साथ गंभीरपुर थाना क्षेत्र के नगवा कमराएं गांव निवासी रिश्तेदार जनार्दन (19) पुत्र घनश्याम भी था। जनार्दन यहां घूमने आया था। अंगद और जनार्दन एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। रात करीब नौ बजे रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला नहर के पास पहुंचे कि सामने से दूसरा वाहन आ जाने से इनकी बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा कर उसके अंदर घुस गई। हेलमेट न पहनने की वजह से दोनों के सिर सहित शरीर के अन्य भाग में गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस इन्हें अस्पताल लेकर जा रही थी कि रास्ते में दोनों की मौत हो गई। बाजार के लोगों की मदद से पुलिस इनकी पहचान कर घर सूचना दी और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। जनार्दन तीन भाइयों में बड़ा था। परिवार के दो युवकों की एक साथ मौत होने से कोहराम मचा है।
सड़क हादसे में युवक घायल : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार के पास शनिवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया जबकि उसका भाई बाल-बाल बच गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा।
रौनापार थाना क्षेत्र के परसियां गांव निवासी दिनेश यादव (18) पुत्र रामप्रसाद शनिवार को अपने बड़े भाई गिरजेश (24) के साथ बाइक पर बैठकर जिला मुख्यालय जा रहा था। जैसे ही लाटघाट बाजार के पास पहुंचा कि अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली के टक्कर से दिनेश घायल हो गया। जबकि गिरजेश बाल-बाल बच गया।