फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uncle who went to complain of dispute of children were beaten up by sticks

बच्चों के मामूली विवाद की शिकायत करने गए किशोरी के मामा को मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पीटा

Tue, 05 May 2020 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Uncle who went to complain of dispute of children were beaten up by sticks
आजमगढ़। बच्चों के मामूली विवाद की शिकायत करने गए युवक को मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रू प से घायल कर दिया। इस दौरान वहां उपस्थित लोग तमाशबीन बने रहे। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नौसहारा गांव का है। जहां तीन दिन पूर्व गांव में झूला झूलने को लेकर गांव के ही युवकों ने एक किशोरी को झूले से नीचे फेंक दिया। इसकी शिकायत लेकर किशोरी का मामा मनबढ़ युवकों के घर पहुंचा, तो शिकायत सुनने की बजाय युवकों ने किशोरी के मामा की लाठी-डंडे और लात घूसों से तब तक पिटाई की जब तक की वह अचेत नहीं हो गया। हैरत करने वाली यह रही कि लोग तमाशबीन बन नजारा देखते रहे। इसी बीच वहां उपस्थित एक युवक ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में एसपी त्रिवेणी सिंह का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आ गया है। थाने की पुलिस पीडित के घर पहुंची और उसका मेडिकल कराया जा रहा है। वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed