फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uncle-nephew who went on Amarnath Yatra stranded in Pahalgam

Azamgarh News: अमरनाथ यात्रा पर गए मामा-भांजे पहलगाम में फंसे

Tue, 11 Jul 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew who went on Amarnath Yatra stranded in Pahalgam
अमरनाथ यात्रा पर गए मामा और भांजे पहलगाम में पुल टूट जाने के कारण फंसे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर उनके साथ गए 10 लोग टूटे पुल की दूसरी तरफ रुके हुए हैं, जो यात्रा पूरी कर लौटना चाहते हैं। इन सबके बीच इनके परिजन उनकी सकुशल वापसी को लेकर चिंतित हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र के पराश टोला मुहल्ला निवासी विजय गुप्ता 38 अपने भांजे गाजीपुर जनपद के बहादुरगंज कस्बा निवासी विशाल गुप्ता 28 के साथ बिना यात्रा पूरी कर लौट रहे थे। अभी वह पहलगाम पहुंचे थे कि रास्ते में पड़ने वाला पुल पानी के तेज बहाव से टूट गया। इससे दोनों मामा और भांजे फंस गए। वहीं दूसरी तरफ उनके साथ गए जनपद के गुरुटोला मुहल्ला निवासी मनीष सोनकर 35, बिलरिया की चुंगी निवासी अनिल कुमार गुप्ता 43, सब्जी निवासी अंकित अग्रवाल 40, रोडवेज निवासी अंगद गोड़ 32, सिविल लाइन निवासी वीरू प्रजापति 36, बलरामपुर के राजन सोनकर 32 सहित कुल 10 लोग रुके हैं। वर्तमान में सभी लोग दोनों तरफ बने राहत कैंपों में रुके हुए हैं। विजय गुप्ता ने बताया कि हमारे साथ कुल 12 लोग गए थे। रजिस्ट्रेशन कराकर हम मामा और भांजा यात्रा पर निकल गए। बाकी लोग रजिस्ट्रेशन करा रहे थे। हम लोग काफी ऊपर तक पहुंच गए थे। तभी तेज तूफान आया। इसके कारण हम लोग तीन दिन तक कैंप में ही रहे। जब सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो हम लोग वापस होने लगे। जैसे ही हम लोग पहलगाम एक पुल के पास पहुंचे कि पानी के तेज बहाव से पुल टूट गया। हम दोनों वहीं फंस गए। हमारे अन्य साथी भी दूसरी तरफ पहुंच गए है। वह लोग एक तरफ राहत शिविर में है और हम लोग एक तरफ। जब तक पानी का बहाव कम नहीं होगा और रास्ता नहीं खुलेगा तब तक लौटना मुश्किल है। वहीं हमारे साथ गए अन्य साथी अभी भी यात्रा पूरी करने की जिद पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed