फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uncle had murdered nephew

Azamgarh News: चाचा ने ही की थी भतीजे की हत्या

Sat, 10 Aug 2024 04:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Uncle had murdered nephew
आजमगढ़। महाराजगंज थाना क्षेत्र में युवक की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या चाचा ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सना टीशर्ट बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पांच अगस्त को महराजगंज थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव निवासी प्रभात मिश्रा गांव के घर से बाजार स्थित घर पर खाना खाने की बात कहकर निकला था। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

छह अगस्त की सुबह प्रभात का शव घर से कुछ दूरी पर खंडहर में मिला था। इस मामले में सतीश चंद्र मिश्रा की तहरीर पर थाना महराजगंज में कृष्णमणि मिश्रा व कृष्णचंद्र मिश्रा पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना के दौरान घटना में प्रभात के चाचा रामचंद्र मिश्रा की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने सूचना पर उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खून से सना टी शर्ट भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी चाचा ने बताया कि प्रापर्टी के विवाद को लेकर उसने प्रभात की हत्या की थी।

आरोपी ने बताया कि प्रभात के पिता शीतला प्रसाद मिश्रा ने प्रभात की मां के नाम 2.5 बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री कर दी थी। हाल ही में एक जमीन के मामले में सुलह होने पर प्रभात के परिवार को 10 लाख रुपये मिले थे। लेकिन आरोपी को कुछ नहीं मिला था। पांच अगस्त को वह चोरी छिपे कटहल तोड़ने गया था। टार्च की रोशनी देखकर प्रभात वहां आ गया तथा दोनों के बीच कहासुनी हुई। तब उसने सोचा कि प्रभात ही इकलौता वारिस है, इसे खत्म कर दिया जाए। रामचंद्र ने उस पर ईंट से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed