फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Unauthorized absentee policemen sacked

अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित रहने वाला पुलिस कर्मी बर्खास्त

Tue, 05 Apr 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Unauthorized absentee policemen sacked
आजमगढ़। अनाधिकृत रूप से ड्यूटी से लापता चल रहे एक पुलिस कर्मी को एसपी ने मंगलवार को बर्खास्त कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरक्षी शैलेंद्र मिश्रा 540 दिन से अनाधिकृत रूप से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा है। आठ जुलाई 2019 से 29 दिसंबर 2020 तक बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने पर तत्काली क्षेत्राधिकारी सदर अकमल खां द्वारा प्रारंभिक जांच की गई। इसके साथ ही सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला द्वारा विभागीय जांच की गई। जांच में आरोप की पुष्टि हुई। एसपी ने बताया कि उसे सुधरने के लिए लघु दंड छह बार परिनिंदा, नौ बार अर्थदंड व एक बार तीन साल के लिए न्यूनतम वेतन पर दीर्घदंड से दंडित किया गया। इसके बाद भी आरक्षी में कोई सुधार नहीं हुआ। शैलेंद्र मिश्रा बार-बार बिना अनुमति के अनुपस्थित रह रहे थे। जिसके चलते ही एक अप्रैल 2022 से आरक्षी शैलेंद्र मिश्रा को बर्खास्त कर दिया गया। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed